जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

Published at :24 Nov 2014 10:02 PM (IST)
विज्ञापन
जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता कार्यशाला आयोजित

जामताड़ा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सभागार भवन में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह व एसपी नागेंद्र चौधरी ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्वलित किया. उपायुक्त श्री सिंह ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की कि 20 दिसंबर […]

विज्ञापन

जामताड़ा : विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन की ओर से रेडक्रॉस सभागार भवन में मतदाता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया. जिसका उदघाटन उपायुक्त शशि रंजन प्रसाद सिंह व एसपी नागेंद्र चौधरी ने संयुक्त रू प से दीप प्रज्वलित किया. उपायुक्त श्री सिंह ने सभी समुदाय के लोगों से अपील की कि 20 दिसंबर को मतदान केंद्र में जाकर मतदान करें.

उन्होंने प्रखंड के गांवों में लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया. कहा कि समुदाय मंे आप सभी की भूमिका महत्वपूर्ण है. उन्होंने कहा कि जिनका नाम मतदाता सूची मंे नहीं है, वैसे नये मतदाता अपना नाम सूची मंे दर्ज कराये. बूथ मंे जाकर बीएलओ से फॉर्म लें.

वहीं एसपी नागेंद्र चौधरी ने कहा कि जिले में शांति पूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. मतदाता भय मुक्त होकर मतदान मंे भाग लें. मौके पर डीडीसी बाघमारे प्रसाद कृष्ण, एसडीओ अखिलेश प्रसाद सिंंह, डीटीओ विजय कुमार गुप्ता, रेडक्रॉस के सचिव राजेंद्र शर्मा, डीपीआरओ प्रवीण चौधरी, हाजी रफिक अनवर, प्रदीप भैया, इरशादुल आरसी, शैलेश चंद्र झा, इबीमाइल टुडू, सत्य प्रकाश कत्यायान मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola