रेल इंजन से व्यक्ति के टकराने पर इंजन में आयी खराबी

मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर अप टाटा-दानापुर एक्सपे्रस ट्रेन करीब ढ़ाई घंटे रुकी रही. बताया जाता है कि रेल इंजन में गड़बड़ी आ गयी थी. इस कारण ट्रेन 49 मिनट पर यहां पहुंची. रेलवे सूत्रों ने के अनुसार सालानपुर और रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक व्यक्ति की उक्त ट्रेन […]
मिहिजाम : चित्तरंजन रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या तीन पर अप टाटा-दानापुर एक्सपे्रस ट्रेन करीब ढ़ाई घंटे रुकी रही. बताया जाता है कि रेल इंजन में गड़बड़ी आ गयी थी. इस कारण ट्रेन 49 मिनट पर यहां पहुंची. रेलवे सूत्रों ने के अनुसार सालानपुर और रूपनारायणपुर रेलवे स्टेशन के बीच एक व्यक्ति की उक्त ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी.
जिसके बाद इंजन में खराबी आयी. बताया जा रहा है कि व्यक्ति का शरीर इंजन के नीचे लगे कॉग से टकरा गया. जिससे कॉग क्षतिग्रस्त हुआ और इंजन में खराबी आयी. रेलवे अधिकारियों और कर्मियों ने दूसरा इंजन सालानपुर से मंगवाया तब जाकर ट्रेन रवाना हुई.
कर्मियों ने खराब इंजन को ट्रेन से काट कर अलग कर दिया और नया इंजन लगाया. इस बीच ट्रेन के रुके रहने के कारण तीन नंबर प्लेटफॉर्म जाम रहा. अप लाइन की दूसरी ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजरा गया. हाल ही में अप ए डाउन रेलवे लाइन को एक साथ कनेक्ट करने के बाद सोमवार को इसका लाभ यात्रियों को मिला.
टाटा-दानापुर के कई यात्री डाउन प्लेटफॉर्म से गुजरी दूसरी रेलगाड़ी से भी अपने गंतव्य तक के लिये रवाना हो गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










