ओके... निर्वाचन के महत्व से ग्रामीण हुए अवगत

Published at :16 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... निर्वाचन के महत्व से ग्रामीण हुए अवगत

फोटो : 16 जाम 23 उपस्थित बीडीओ व अन्य नाला . प्रत्येक गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने लोगों को मतदान का महत्व, तिथि पोलिंग बूथ तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना का जायजा लिया. उन्होंने पांजनिया पंचायत के बेनागेडि़या गांव के ग्राम सभा कुलडंगाल पंचायत के […]

विज्ञापन

फोटो : 16 जाम 23 उपस्थित बीडीओ व अन्य नाला . प्रत्येक गांव में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया था. बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल ने लोगों को मतदान का महत्व, तिथि पोलिंग बूथ तथा प्रधानमंत्री जन धन योजना का जायजा लिया. उन्होंने पांजनिया पंचायत के बेनागेडि़या गांव के ग्राम सभा कुलडंगाल पंचायत के राख गांव की ग्राम सभा तथा उर्दू प्राथमिक विद्यालय टेशजुडि़या परिसर में आयोजित ग्राम सभा में शामिल हुए. उन्होंने छूटे मतदाताओं को फॉर्म छह भरने के लिये प्रेरित किया. साथ ही प्रधानमंत्री जन धन योजना के प्रपत्र वन तथा टू के सर्वे फॉर्म का भी अवलोकन कर बैंक खाता संख्या तथा आधार कार्ड संख्या एवं मोबाइल नंबर के प्रविष्टी की जानकारी दी. उन्होंने स्वीप कार्यक्रम की भी जानकारी ग्रामीणों को दी. साथ ही 20 दिसंबर को मतदान दिवस की महत्ता पर प्रकाश डाला. मौके पर जीपीएस अनिल कुमार, बीइइओ मर्शीला सोरेन, पंजुनिया पंचायत के मुखिया महादेव टुडू, शांतिमय माजी, पार्वती सोरेन, सायरा बानो, लुफिया बीबी, नेपाल मंडल, महेश्वर सिन्हा, प्रभात गौतम उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola