ओके... बीइइओ ने किया निरीक्षण

Published at :16 Nov 2014 8:02 PM (IST)
विज्ञापन
ओके... बीइइओ  ने किया निरीक्षण

प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत चल रहे आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक जांच कार्य का निरीक्षण बीइइओ तरुण कुमार घांटी ने किया. इस दौरान श्री घांटी क्षेत्र के चंद्रपुर, विरंसिंगपुर, इचलीझर, जंगलपुर, कुमारपहाड़ी, रधुनाथपुर, गादीटांड समेत दर्जनों गांवों में चल रहे इस कार्य का निरीक्षण किया. श्री धांटी ने बताया कि सभी स्थानों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुरप्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत चल रहे आधार कार्ड तथा बैंक पासबुक जांच कार्य का निरीक्षण बीइइओ तरुण कुमार घांटी ने किया. इस दौरान श्री घांटी क्षेत्र के चंद्रपुर, विरंसिंगपुर, इचलीझर, जंगलपुर, कुमारपहाड़ी, रधुनाथपुर, गादीटांड समेत दर्जनों गांवों में चल रहे इस कार्य का निरीक्षण किया. श्री धांटी ने बताया कि सभी स्थानों पर कार्य संतोषजनक रहा. लोगों से उनके बैंक खाता का व आधार नंबर की जानकारी का आंकड़ा लिया जा रहा है. जिन व्यक्ति का आधार नंबर व बैंक खाता नहीं है उनका खाता व आधार नंबर खोलने का शीघ्र व्यवस्था किया जायेगा. मौके पर सीआरपी सोहन कुमार, बीएलओ सुनील हांसदा, मदन रजक उपस्थित थे……………………….विद्युत विपत्र नहीं मिलने से ग्रामीण परेशान नारायणपुर . प्रखंड के बुटबेरिया गांव में विगत तीन वर्ष से विद्युत विपत्र नहीं मिलने से उपभोक्ताओं में विभाग के प्रति रोष गहराता जा रहा है. इस बाबत उपभोक्ता महादेव मुर्मू, अनाउल अंसारी, भुतल अंसारी, वरुण अंसारी, भैरव मुर्मू ने बताया कि गांव में विगत तीन वर्ष से विद्युत व्यवस्था बहाल है. करीब 30 की संख्या में बीपीएल धारी विद्युत का उपयोग कर रहे हैं. लेकिन विभाग इसका बिल नहीं भेजा रही है. इसकी जानकारी विभाग के कर्मियों को दे दी गयी है. बावजूद विभाग द्वारा इस दिशा में कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी. उपभोक्ताओं ने विभाग से विद्युत विपत्र शिविर लगाकर धीरे-धीरे बिल जमा करने कि मांग की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola