झाविमो से ही सूबे का विकास संभव

Published at :16 Jul 2013 1:31 PM (IST)
विज्ञापन
झाविमो से ही सूबे का विकास संभव

कुंडहित : भेलुआ आदिवासी टोला में झाविमो की बैठक वार्ड सदस्य सनातन सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो के माधव चंद महतो उपस्थित थे. श्री महतो ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परीपूर्ण राज्य के होते हुए भी पिछड़े राज्य की श्रेणी में है. जिसके जिम्मेवार भाजपा, […]

विज्ञापन

कुंडहित : भेलुआ आदिवासी टोला में झाविमो की बैठक वार्ड सदस्य सनातन सोरेन की अध्यक्षता में हुई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झाविमो के माधव चंद महतो उपस्थित थे. श्री महतो ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से परीपूर्ण राज्य के होते हुए भी पिछड़े राज्य की श्रेणी में है.

जिसके जिम्मेवार भाजपा, आजसू, झामुमो की सरकार है. इन तीनों राजनीतिक दलों के विधायक, मंत्री, मुख्यमंत्री ने राज्य की जनता की उपेक्षा की है. उन्होंने सिर्फ अपने हित को साधा है. श्री महतो ने ग्रामीणों से झाविमो के हाथ को मजबूत कर राज्य में पुन: बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की. इस अवसर पर गोपाल महतो, जिला उपाध्यक्ष राजू राय, रमेश बाउरी, मनोरंजन हांसदा, परेश पंडल, गोपाल हेंब्रम, हराधन मुमरू, मुकुंद मरांडी आदि अनेको मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola