घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

Published at :22 May 2014 5:51 AM (IST)
विज्ञापन
घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

नाला : प्रखंड क्षेत्र के महेशामुंडा पंचयत के महेशामुंडा आदिवासी टोले में हपन सोरेन तथा सुकरमुनी सोरेन के घर में आग लग गयी. परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हा से चिंगारी उड़ी और घर में आग लग गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. इससे आस पास के […]

विज्ञापन

नाला : प्रखंड क्षेत्र के महेशामुंडा पंचयत के महेशामुंडा आदिवासी टोले में हपन सोरेन तथा सुकरमुनी सोरेन के घर में आग लग गयी. परिजनों ने बताया कि खाना बनाने के दौरान चूल्हा से चिंगारी उड़ी और घर में आग लग गयी. ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

इससे आस पास के घरों को जलने से बचाया गया. इसी सूचना मिलते ही बीडीओ ज्ञान शंकर जायसवाल, थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद सिंह, एएसआई रमाकांत प्रसाद, मुखिया रिंकू किस्कू, पंचायत सेवक महेश्वर दत्ता, उपमुखिया राजा मुमरू तथा उपप्रमुख बिमल कांत घोष भी घटना स्थल पर पहुंचे एवं तत्काल 20-20 किलो चावल मुहैया कराया. साथ ही पीड़ित परिवार को इंदिरा आवास देने का आश्वासन दिया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola