नहीं सुलझे एक भी मामले

जामताड़ा : समाहरणालय स्थित सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार पांडेय ने की. अदालत में कुल 57 आवेदनों पर सुनवाई हुई. लेकिन किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका. मौके पर डीडीसी श्री पांडेय ने उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग के पेंशन संबंधी फाइलों […]
जामताड़ा : समाहरणालय स्थित सभागार में पेंशन अदालत का आयोजन मंगलवार को किया गया. इसकी अध्यक्षता उपविकास आयुक्त मुकुल कुमार पांडेय ने की. अदालत में कुल 57 आवेदनों पर सुनवाई हुई. लेकिन किसी भी मामले का निष्पादन नहीं हो सका. मौके पर डीडीसी श्री पांडेय ने उपस्थित पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग के पेंशन संबंधी फाइलों को अपडेट कर अगले तिथि में उपस्थित होने को कहा.
उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी फाइलों के निष्पादन में तेजी लाये. डीडीसी ने अनुपस्थित कर्मियों को फोन पर ही फटकार लगायी. मौके पर अंचल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित कई विभाग के पेंशन संबंधी आवेदन लाये गये थे. मौके पर जिला कल्याण पदाधिकारी अर्चना मेहता, भु-अजर्न पदाधिकारी जावेद इदरिशी, बीडीओ हेमा प्रसाद मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










