सड़क दुर्घटना में 13 लोग घायल

जामताड़ा : मिहिजाम थाना अंतर्गत बोधमा के पास वैष्णोदेवी बस पलटने से दर्जनों लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर मिहिजाम थाना प्रभारी आकर बस को अपने कबजे में लिया. बताया जा रहा है कि बस फतेहपुर से मिहिजाम जा रही थी. बोदमा के […]
जामताड़ा : मिहिजाम थाना अंतर्गत बोधमा के पास वैष्णोदेवी बस पलटने से दर्जनों लोग घायल हो गये. स्थानीय लोगों व पुलिस प्रशासन द्वारा घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. मौके पर मिहिजाम थाना प्रभारी आकर बस को अपने कबजे में लिया. बताया जा रहा है कि बस फतेहपुर से मिहिजाम जा रही थी.
बोदमा के पास विपरित दिशा से आ रहे ट्रक को अचानक देख बस चालक ने नियंत्रण खो दिया. इसमें संजय दलान, विजन सावरिया, गिरजा टुडू, नूरजहां मुनी हांसदा, वाहमुनी टुडू गंभीर रूप से घायल हैं. वही आंशीक रूप से गणोश गोराई, दिलीप मरांडी, काजल हेंब्रम, सुकोदी बाष्की, नाजीर सोरेन, लखी मुमरू, गोपाल टुडू,वरनी टुडू घायल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










