बोगस वोट दिये जाने पर ग्रामीणों में रोष

Published at :25 Apr 2014 4:43 AM (IST)
विज्ञापन
बोगस वोट दिये जाने पर ग्रामीणों में रोष

विद्यासागर : करमाटांड़ के बूथ संख्या 305 में कई बोगस वोट डालने की खबर है. संबंध में बूथ एजेंट प्रदीप रवानी और मिहिलाल दास ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन देकर यहां पुन: मतदान की मांग की है. बूथ पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी ने आवेदन रिसीव किया. दिये गये आवेदन में कहा गया […]

विज्ञापन

विद्यासागर : करमाटांड़ के बूथ संख्या 305 में कई बोगस वोट डालने की खबर है. संबंध में बूथ एजेंट प्रदीप रवानी और मिहिलाल दास ने उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को आवेदन देकर यहां पुन: मतदान की मांग की है. बूथ पर मौजूद पीठासीन पदाधिकारी ने आवेदन रिसीव किया. दिये गये आवेदन में कहा गया है कि झामुमो प्रत्याशी की तरफ से अभिकर्ता चांदू मुखर्जी द्वारा रजिस्टर मेंटेन किया जा रहा था.

इसी की आड़ में सकुर अंसारी स्थानीय विधायक प्रतिनिधि एवं मुन्ना अंसारी इसी बूथ में झामुमो अभिकर्ता दोनों द्वारा कई बार अलग-अलग परची द्वारा गलत तरीके से मतदान किया गया. घटना के बाद ग्रामीणों में रोष देखा गया. ग्रामीणों ने इवीएम नहीं ले जाने देने पर अड़े रहे. इस पर बीडीओ लीली एनोला लकड़ा ने लोगों को समझा-बुझा कर शांत कराया एवं आवश्यक कार्रवाई के आश्वासन दिये तब जाकर ग्रामीण शांत हुए.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola