मुफ्त मिलेगा बालू, छोटे घाट होंगे पंचायत के हवाले

Updated at : 29 Aug 2017 2:12 AM (IST)
विज्ञापन
मुफ्त मिलेगा बालू, छोटे घाट होंगे पंचायत के हवाले

जामताड़ा : आम लोगों को अब बालू मिलने में परेशानी हो गयी. सरकार इन्हें मुफ्त में बालू देने की योजना बना चुकी है. इसके लिए सरकार ने छोटी-छोटी नदियों के बालू घाटों को पंचायत को देने का निर्णय लिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में बालू के लिए हो रही परेशानी व योजनाओं के प्रभावित होने से […]

विज्ञापन

जामताड़ा : आम लोगों को अब बालू मिलने में परेशानी हो गयी. सरकार इन्हें मुफ्त में बालू देने की योजना बना चुकी है. इसके लिए सरकार ने छोटी-छोटी नदियों के बालू घाटों को पंचायत को देने का निर्णय लिया है. ग्रामीण क्षेत्रों में बालू के लिए हो रही परेशानी व योजनाओं के प्रभावित होने से यह निर्णय लिया गया है.

इसको लेकर खनन विभाग को बड़ी-छोटी नदियों के बालू घाटों का सर्वे करने का निर्देश दिया गया है. खनन विभाग ने भी जिले के सभी छोटी व बड़ी नदियों का सर्वे का करना शुरू कर दिया है. इस कार्य में सभी प्रखंड के सिंचाई विभाग के कार्यपालक अभियंता, भू गर्भशास्त्री तथा खनन पदाधिकारी जुटे हैं. बड़ी नदियों के बालू घाट को सरकार ने झारखंड स्टेट डेवलपमेंट मिनरल कॉरपोरेशन को देगी. वहीं पंचायत को छोटी नदियों के बालू घाटों को देने का निर्णय लिया है.
यहां से आम लोग बालू का उठाव कर सकते है. इसके लिए कोई भी शुल्क नहीं लिया जायेगा.
पंचायत सिर्फ सड़क व घाट बनाने के नाम पर कुछ शुल्क ले सकती है. सरकार के इस निर्णय से आम लोगों में हर्ष का महौल है. लोगों ने कहा कि अब उन्हें योजनाओं को पूरा करने में सहूलियत होगी.
योजनाओं को मिलेगी गति
बालू उठाव बंद रहने से स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय निर्माण, प्रधानमंत्री आवास निर्माण सभी कार्य प्रभावित हो गये थे. एक तरह से सभी बंद पड़े थे. अब बालू का उठाव मुफ्त में हाेने से इन योजनाओं को गति मिलेगी. सरकार का लक्ष्य भी समय पर पूरा होने की उम्मीद है. साथ ही आम लोगों में खुशी का महौल है.
सरकार के निर्देश पर जिले के सभी छोटी-बड़ी नदियों का सर्वे किया जा रहा है. छोटी नदियों के बालू घाट को पंचायत को दिया जायेगा. बड़ी नदियों के घाटों को झारखंड स्टेट डेवलपमेंट मिनरल कॉरपोरेशन को दिया जायेगा. छोटी नदियों से बालू उठाव पर कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा. इसके लिए नदियों का सर्वे किया गया है.
– भोला हरिजन खनन पदाधिकारी, जामताड़ा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola