अनुबंधकर्मियों ने डैम व डीपीएम पर लगाया मानदेय भुगतान में विलंब का आरोप

Updated:
विज्ञापन
अनुबंधकर्मियों ने डैम व डीपीएम पर लगाया मानदेय भुगतान में विलंब का आरोप

जामताड़ा. झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा से वार्ता की.

विज्ञापन

– झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन से की वार्ता संवाददाता, जामताड़ा. जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों के विभिन्न समस्याओं के निदान को लेकर झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, जामताड़ा के प्रतिनिधिमंडल ने सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा से वार्ता की. प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि जिला कार्यक्रम प्रबंधक एवं जिला लेखा प्रबंधक, जामताड़ा की ओर से अनुबंधकर्मियों को देय मानदेय वृद्धि को भुगतान करने में अनावश्यक रूप से विलंब किया गया है. कहा, कुछेक कर्मियों को उक्त लाभ प्रदान करने में किसी प्रकार का विलंब नहीं हुआ है. उनके स्वेच्छाचारी रवैये के कारण जिले के 230 अनुबंधकर्मियों को उक्त मानदेय लाभ प्राप्त नहीं हो सका. जिले के कुछ कर्मियों को सेवा अवधि के आधार पर मानदेय वृद्धि का लाभ दिया जाना है. कर्मियों द्वारा वर्ष 2021 से सिविल सर्जन, जामताड़ा से मांग की जाती रही है. तत्कालीन सिविल सर्जन ने जिला लेखा प्रबंधक को निर्देशित भी किया था. परंतु जिला लेखा प्रबंधक/सहायक, जामताड़ा द्वारा वरीय पदाधिकारी के आदेश अवहेलना एवं स्वेच्छाचारी रवैया अपनाते हुये कर्मियों को उक्त लाभ से वंचित रखा गया. जिला लेखा प्रबंधक/सहायक, जामताड़ा ने कर्मियों के ससमय मानदेय भुगतान को प्राथमिकता नहीं दी जाती है. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जामताड़ा अंतर्गत कार्यरत अनुबंधकर्मियों का फरवरी, 2026 से मार्च, 2026 तक आवंटन उपलब्ध रहने के बावजूद भी नहीं किया गया, जिससे कर्मियों को काफी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. कागजी कार्रवाई के नाम पर संबंधित प्रखंड लेखा प्रबंधक, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जामताड़ा को कारणपृच्छा की गयी है, जबकि उक्त का अनुश्रवण करना जिला लेखा प्रबंधक, जामताड़ा की प्रथम प्राथमिकता है. जिला लेखा प्रबंधक, जामताड़ा भी कर्मियों के मानदेय भुगतान लंबित रहने में समान रूप से दोषी है. सभी समस्याओं के बारे में सिविल सर्जन ने सुना एवं संघ के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि समस्याओं के निराकरण के लिए उनके स्तर से त्वरित कार्रवाई की जायेगी. मौके पर अरविंद प्रसाद, बैजु झा, मनोज कुमार, नवल प्रसाद सिंह, राजेन कुमार सिंह, पंकज मंडल उपस्थित थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola