आकांक्षा परीक्षा का परिणाम जारी, जामताड़ा के 22 बच्चे हुए सफल

Updated:
विज्ञापन
आकांक्षा परीक्षा का परिणाम जारी, जामताड़ा के 22 बच्चे हुए सफल

जामताड़ा. आकांक्षा-40 का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसमें जामताड़ा जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. आकांक्षा-40 का परिणाम जारी कर दिया गया है. इसमें जामताड़ा जिले के विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. इस वर्ष कुल 22 छात्र-छात्राएं सफल हुए हैं, जिससे जिले में खुशी का माहौल है. जानकारी के अनुसार, सफल नौ छात्रों ने इंजीनियरिंग क्षेत्र में सफलता हासिल की है, जबकि 13 विद्यार्थियों ने मेडिकल क्षेत्र में अपनी जगह बनाई है. यह परिणाम जिले के लिए गर्व का विषय है. शिक्षकों एवं अभिभावकों ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. साथ ही, आकांक्षा-40 योजना को भी इस सफलता का श्रेय दिया जा रहा है, जो छात्रों को बेहतर मार्गदर्शन और तैयारी का अवसर प्रदान करती है. दसवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र- छात्राओं को इस परीक्षा में बैठने का मौका मिलता है. इस वर्ष जिले भर से 1782 छात्र-छात्राओं ने आकंक्षा-40 की परीक्षा दी थी. क्या है आकंक्षा-40 – आकांक्षा-40 झारखंड सरकार की एक फ्री कोचिंग स्कीम है, जिसका मकसद गरीब और मेधावी छात्रों को बड़े परीक्षा की तैयारी करवाना है. हर साल लगभग 40 छात्र- छात्राएं चुने जाते हैं. उन्हें फ्री में कोचिंग दी जाती है. साथ में रहने और खाने की सुविधा भी मिलती है. इन्हें इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी करवाई जाती है. …………………… जामताड़ा के ये छात्र- छात्राएं हुए सफल – इंजीनियरिंग के लिए – शंभुनाथ तिवारी 96.88 प्रतिशत, जय कुमार भैया 96.88 प्रतिशत, प्रिंस मंडल 93.75 प्रतिशत, स्नेहा कुमारी 91.25 प्रतिशत, हीना परवीन 90 प्रतिशत, बिरजू मरांडी 81.88 प्रतिशत, अभिषेक टुडू 68.75 प्रतिशत, कुणाल देव बास्की 66.25 प्रतिशत, मनीष मंडल 87.50 प्रतिशत शामिल है. …… मेडकिल के लिए – बलराम नाग 95.63 प्रतिशत, सिद्धार्थ निषाद 92.50, जवा मंडल 91.25 प्रतिशत, राजश्री पंडित 89.38 प्रतिशत, राजेश मंडल 88.75 प्रतिशत, प्रिंस कुमार राय 73.75 प्रतिशत, आयुष झा 48.13 प्रतिशत, प्रियांशा कुमारी 88.88 प्रतिशत, पूजा मंडल 77.50 प्रतिशत, सोना टुडू 80.63 प्रतिशत, ललीता मुर्मू 77.50 प्रतिशत, अंकिता मुर्मू 63.75 प्रतिशत, मो वायेश रजा 89.88 प्रतिशत शामिल है.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola