बाइक चोरी के प्रयास के आरोप में युवक पकड़ाया

Updated:
विज्ञापन
बाइक चोरी के प्रयास के आरोप में युवक पकड़ाया

मिहिजाम. नगर के लोगों की सतर्कता से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को भीड़ ने रंगेहाथ पकड़ लिया.

विज्ञापन

मिहिजाम. नगर के लोगों की सतर्कता से बाइक चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को भीड़ ने रंगेहाथ पकड़ लिया. मौके पर लोगों ने उसकी धुनाई कर पुलिस को सौंप दिया. बताया कि कुशबेदिया डंगालपाड़ा निवासी दिनेश्वर रजक अपनी बाइक लेकर स्टेशन चौक आए थे. देवघर जिला के चितरा थाना निवासी कुलदीप यादव ने उनकी बाइक का लॉक तोड़ने का प्रयास कर रहा था. भीड़भाड़ वाले इलाके में युवक की हरकत पर लोगों को शक हुआ. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी. मौके से गिरफ्त में लेकर पुलिस उसे थाने ले आयी. थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद युवक को जेल भेज दिया गया.

विज्ञापन
Jiyaram Murmu

लेखक के बारे में

By Jiyaram Murmu

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola