करमाटांड़ में किया जाहेरथान का शिलान्यास

विद्यासागर(करमाटांड़ ) : प्रखंड के बरमुंडी पंचायत के फुलची गांव में सोमवार को जाहेरथान का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री रणधीर सिंह, उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, डीडीसी भोर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि काफी दिनों से लोगों की मांग थी, उसे पूरा किया […]
विद्यासागर(करमाटांड़ ) : प्रखंड के बरमुंडी पंचायत के फुलची गांव में सोमवार को जाहेरथान का शिलान्यास स्थानीय विधायक सह कृषि मंत्री रणधीर सिंह, उपायुक्त रमेश कुमार दुबे, डीडीसी भोर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से किया. कार्यस्थल का निरीक्षण करते हुए मंत्री ने कहा कि काफी दिनों से लोगों की मांग थी, उसे पूरा किया गया है.
कहा कि नगराटांड़ सड़क की अनुशंसा हो चुकी है, जल्द ही शिलान्यास किया जायेगा. फुलची व भरकट्टा गांव में सड़क बनवाने और ऑन- द- स्पॉट आंगनबाड़ी केंद्र खोलने की बात कही. मौके पर बीडीओ मनीष कुमार, राजेंद्र मंडल, किंकर पंडित, लश्कर टुडू, गीता मुर्मू समेत दर्जनों लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




