यूपी की लड़की भटक कर पहुंची नारायणपुर
Updated at : 24 Aug 2017 4:41 AM (IST)
विज्ञापन

लड़की को भेजा बाल सुधार गृह देवघर यूपी के बस्ती जिले के राघोपुर गांव की है लड़की जामताड़ा : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की भटक कर नारायणपुर पहुंची. नारायणपुर पुलिस ने उसे जामताड़ा महिला थाना को सौंप दिया. महिला थाना ने लड़की को जिला बाल कल्याण समिति […]
विज्ञापन
लड़की को भेजा बाल सुधार गृह देवघर
यूपी के बस्ती जिले के राघोपुर गांव की है लड़की
जामताड़ा : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना क्षेत्र की 17 वर्षीय लड़की भटक कर नारायणपुर पहुंची. नारायणपुर पुलिस ने उसे जामताड़ा महिला थाना को सौंप दिया. महिला थाना ने लड़की को जिला बाल कल्याण समिति के हवाले कर दिया. समिति के अध्यक्ष प्रो केके घोष ने कहा कि किशोरी अपना नाम शीतला कुमारी बता रही है. अपना पता उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के लालगंज थाना के राघोपुर गांव बता रही है. लड़की को बाल सुधार गृह देवघर भेज दिया गया है. उसके परिजनों से भी संपर्क स्थापित किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




