जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पांच थाना प्रभारी हुए इधर-उधर

Updated:
विज्ञापन
जिले में अपराध नियंत्रण के लिए पांच थाना प्रभारी हुए इधर-उधर

जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता ने जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आठ पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरण किया है.

विज्ञापन

संवाददाता, जामताड़ा. एसपी राजकुमार मेहता ने जिले में अपराध नियंत्रण एवं विधि व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए आठ पुलिस पदाधिकारियों को स्थानांतरण किया है. इसमें पांच थाना प्रभारी भी शामिल है. एसआइ किशन कुमार काे मिहिजाम थाना से बागडेहरी थाना प्रभारी बनाया गया है. वहीं बागडेहरी थाना प्रभारी एसआइ प्रदीप राणा को अब मिहिजाम थाना प्रभारी बनाया गया है. बिंदापाथर थाना प्रभारी विकास कुमार यादव को अब नाला थाना प्रभारी का बनाया गया है. करमाटांड़ थाना प्रभारी चंदन कुमार तिवारी को पुलिस केंद्र जामताड़ा भेजा गया है व जामताड़ा थाना में पदस्थापित एसआइ अलखनाथ चौबे को करमाटांड़ थाना प्रभारी बनाया है. नाला थाना प्रभारी एसआइ राजीव रंजन कुमार को पुलिस केंद्र जामताड़ा भेजा गया है. एसआइ विनय कुमार यादव को नारायणपुर थाना से बिंदापाथर थाना प्रभारी बनाया गया है. मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे को प्रभारी, डीसीबी शाखा पुलिस कार्यालय, जामताड़ा बनाया गया है. विनय कुमार ने बिंदापाथर थाना प्रभारी का लिया प्रभार बिंदापाथर. बिंदापाथर थाने में विनय कुमार यादव ने नये थाना प्रभारी का पदभार संभाला. थाने के निवर्तमान थाना प्रभारी विकास कुमार यादव ने उन्हें प्रभार सौंपा. बिंदापाथर के निवर्तमान थाना प्रभारी विकास कुमार यादव का स्थानांतरण नाला थाने में हुआ है. मौके पर नये थाना प्रभारी विनय कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था दुरुस्त बनाए रखना प्राथमिकता होगी. बिंदापाथर की जनता के सुख-दुख में साथ रहना, पुलिस व जनता के बीच मधुर संबंध रखने की बात कही. कहा कि किसी भी प्रकार के अवैध कारोबार करनेवाले को बख्शा नहीं जायेगा.

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola