भेड़, बकरा व सुकर का बेहतर ढंग करें पालन : डीसी

Updated:
विज्ञापन
भेड़, बकरा व सुकर का बेहतर ढंग करें पालन : डीसी

जामताड़ा. जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

जामताड़ा. जिला पशुपालन कार्यालय परिसर में मुख्यमंत्री पशुधन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीसी रवि आनंद व जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा ने कुल 14 लाभुकों के बीच भेड़, बकरा व सुकर का वितरण किया. लाभुकों को अनुदानित दर पर पशुधन दिया गया. डीसी ने कहा कि भेड़ पालन के तीन, बकरा के पांच एवं सुकर विकास योजना के तहत छह लाभुकों को पशुधन दिया गया है. उन्होंने लाभुकों से कहा कि जो भी पशुधन उपलब्ध कराया जा रहा है, उसे सही से पालें, पशुधन का बेहतर तरीके से रख-रखाव करें. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश पर जिला प्रशासन लगातार ऐसे प्रयास कर रहा है, जिससे आम जनों के आय स्रोत में वृद्धि हो सके. डीएचओ डॉ संजीव कुमार ने लाभुकों को बताया कि अगर किसी पशुधन की मृत्यु हो तो संबंधित बीएचओ के अलावा बीमा कंपनी को अवश्य सूचना दें. बीमा कंपनी के निरीक्षण के उपरांत ही पशुधन के अवशेष को डिस्पोज करें. मौके पर नाला विधायक प्रतिनिधि परेश यादव सहित अन्य थे.

विज्ञापन
Umesh Kumar

लेखक के बारे में

By Umesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola