ग्रामीणों ने हड़ताल अवधि में मनरेगा में सैकड़ों जॉब कार्ड डिलीट होने का लगाया आरोप

Updated:
विज्ञापन
ग्रामीणों ने हड़ताल अवधि में मनरेगा में सैकड़ों जॉब कार्ड डिलीट होने का लगाया आरोप

नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के क्रियान्वयन और योजनाओं में भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नारायणपुर. प्रखंड क्षेत्र में मनरेगा के क्रियान्वयन और योजनाओं में भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है. हड़ताल अवधि में डिले पेमेंट, सामग्री मद की राशि का भुगतान और सैकड़ों जॉब कार्ड डिलीट किए जाने का मामला अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि बीपीओ वाणीव्रत मित्रा और करुणा कुमारी के स्तर से यह पूरा खेल किया गया. खास बात यह है कि जिस समय मनरेगा कर्मी और रोजगार सेवक हड़ताल पर थे, उसी दौरान इन कार्यों को किया गया, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीण रूपेश यादव, राजू दत्ता, सरफराज मिर्जा, मकसूद अंसारी, दानिश अंसारी और अफजाल अंसारी समेत अन्य ने बताया कि प्रखंड में मनरेगा की योजनाओं में भारी गड़बड़ी हुई है. उनका कहना है कि पहले चार पंचायतों में डिले पेमेंट किया गया, फिर योजनाओं को डिलीट किया गया और अब सैकड़ों मजदूरों के जॉब कार्ड भी हटा दिए गए हैं. ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि मार्च में करीब दो करोड़ रुपये सामग्री मद की राशि का भुगतान किया गया, उसमें भी अनियमितता बरती गयी. नियम के अनुसार भुगतान पूर्ण योजनाओं में होना चाहिए था, लेकिन अधूरी योजनाओं में ही राशि जारी कर दी गयी. सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब मनरेगा कर्मी हड़ताल पर थे, तब इतने बड़े पैमाने पर भुगतान और डिलीशन की प्रक्रिया आखिर किसके निर्देश पर किया गया. ग्रामीणों ने कहा यदि मामले की उच्च स्तरीय जांच नहीं कराई गयी, तो वे धरना-प्रदर्शन के लिए बाध्य होंगे. प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. – क्या कहते हैं प्रभारी बीडीओ – मनरेगा की योजनाओं में भुगतान में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है. जवाब अगर संतुष्टप्रद नहीं मिलता है तो कार्रवाई की जायेगी. – देवराज गुप्ता, प्रभारी बीडीओ, नारायणपुर

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola