15 के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, आठ गिरफ्तार

Updated at : 17 Aug 2017 6:44 AM (IST)
विज्ञापन
15 के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज, आठ गिरफ्तार

जामताड़ा/ नारायणपुर : दिघारी में तिरंगा यात्रा पर पत्थरबाजी कांड को लेकर नारायणपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 168/17 में कुल 15 नामजद एवं 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो गुटों के बीच अपशब्द का प्रयोग, राष्ट्रीय ध्वज […]

विज्ञापन

जामताड़ा/ नारायणपुर : दिघारी में तिरंगा यात्रा पर पत्थरबाजी कांड को लेकर नारायणपुर पुलिस ने थाना कांड संख्या 168/17 में कुल 15 नामजद एवं 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है. नारायणपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद के बयान पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दो गुटों के बीच अपशब्द का प्रयोग, राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करना, सरकारी काम में बाधा पहुंचाना तथा एकमत होकर मारपीट करने की बात कही गयी.

15 के खिलाफ देशद्रोह…
सभी आरोपितों के खिलाफ धारा 147, 148,124ए, 153ए, 153बी, 295 ए, 307, 337, 353, 120बी, 332, 323 एवं 427 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
गांव में तनावपूर्ण माहौल, पुलिस कर रही कैंप
घटना के बाद अभी भी क्षेत्र में तनाव पूर्ण माहौल है. घटना के लगातार बाद पुलिस दिघारी गांव में कैंप कर रही है. साथ ही उक्त क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है. साथ ही पुलिस अधीक्षक स्वयं अपने स्तर से पूरे मामले की जांच कर रहीं हैं.
इन लोगों के खिलाफ दर्ज की गयी मामला
इस कांड में आलाद अंसारी, पप्पू अंसारी, मुन्ना अंसारी, पटेली मियां, दानिश अंसारी, दिन मोहम्मद अंसारी, मकसूद अंसारी, शाहबुद्दीन अंसारी, भुता मियां, ओहद मियां, नादिर मियां, फारूक अंसारी, सफीन अंसारी, दाऊद अंसारी मदनडीह, नईमुद्दीन अंसारी चिरुडीह, सुकर अंसारी चिरुडीह, मतीन मियां, साबिर मियां, सजीला खातून, मोमोना बीबी को नामजद अभियुक्त बनाया गया है.
आठ भेजे गये जेल
पुलिस ने आठ आरोपितों में दिघारी निवासी आजाद अंसारी, पप्पू अंसारी, मैमुन बीबी, रसुल मियां, दिलमो मियां, डुमरसिंघा निवासी सौजिना खातुन, केंदुआ निवासी दाउद अंसारी तथा जुम्मन मोड़ निवासी सफरूद्दीन अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola