ePaper

जामताड़ा : भाजपा की तिरंगा यात्रा पर पथराव, बाल - बाल बचे विधायक विरंची नारायण, 19 गिरफ्तार

Updated at : 14 Aug 2017 5:30 PM (IST)
विज्ञापन
जामताड़ा : भाजपा की तिरंगा यात्रा पर पथराव, बाल - बाल बचे  विधायक विरंची नारायण, 19 गिरफ्तार

जामताड़ा : भारतीय जनता युवा मोरचा जामताड़ा जिला इकाई द्वारा भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के छतन मुर्मू चौक से निकली तिरंगा यात्रा पर घिघारी गांव के पास एक समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया. तिरंगा यात्रा में शामिल बोकारो विधायक बिरंची नारायण बाल-बाल बचे. वहीं पथराव में दो […]

विज्ञापन

जामताड़ा : भारतीय जनता युवा मोरचा जामताड़ा जिला इकाई द्वारा भारत जोड़ो कार्यक्रम के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड के छतन मुर्मू चौक से निकली तिरंगा यात्रा पर घिघारी गांव के पास एक समुदाय विशेष के लोगों ने हमला कर दिया. तिरंगा यात्रा में शामिल बोकारो विधायक बिरंची नारायण बाल-बाल बचे. वहीं पथराव में दो कार्यकर्ताओं के हाथ टूट गये. वहीं कई कार्यकर्ता आंशिक रूप से घायल हो गये. भाजपा अल्पसंख्यक मोरचा के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी एवं राजकिशोर मंडल का हाथ टूट गया. विधायक बिरंची नारायणपुर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गयी.

कार्यकर्ताओं ने किया सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने करीब एक घंटा गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर डीसी रमेश कुमार दुबे, एसपी डाॅ जया राॅय सहित काफी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर मामले को शांत कराया. प्रशासन के आश्वासन के बाद जाम को हटाया गया.

गांव में चला सर्च अभियान

घटना के तुरंत बाद डीसी, एसपी के उपस्थिति में घिढारी में सर्च अभियान चलाकर कुल 18 लोगों को हिरासत में लिया गया. पूछताछ के बाद तीन लोगों को छोड़ दिया गया. पुलिस घिघाडी गांव में कैंप कर रही है.

विधायक समेत कई नेता शामिल थे यात्रा में

राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत सोमवार को नारायणपुर प्रखंड में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा तिरंगा यात्रा निकालना था, इसी के तहत छतन मुर्मू चौक से उक्त तिरंगा यात्रा प्रारंभ हुआ जिसमें मुख्य रूप से बोकारो विधायक सह युवा मोरचा के प्रदेश प्रभारी बिरंची नारायण, जामा के पूर्व के विधायक सुनील सोरेन, युवा मोरचा के प्रदेश मंत्री रूपेश सिन्हा, युवा मोरचा के जिलाध्यक्ष मितेश साह, तरूण गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल थे,

विधायक बिरंची ने कहा : एक समुदाय के लोग पाकिस्तान का लगा रहे थे नारा, लोगों ने तिरंगा को पांव से कुचला

घटना के बाद बोकारो बिरंची नारायण ने प्रेस वार्ता कर उक्त घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा : जैसे ही तिरंगा यात्रा घिघाड़ी गांव पहुंची की करीब 150 की संख्या में एक समुदाय के महिला व पुरूषों ने तिरंगा यात्रा पर पत्थर बाजी की. समुदाय के लोगों ने कार्यकर्ता के हाथ से तिरंगा छिनकर फाड़ने लगे और पांव से कुचलने लगे. उन्होंने कहा कि उक्त समुदाय के लोग वंदे मातरम का नारा लगाने का विरोध कर रहे थे. उक्त समुदाय के लोगों ने भारत विरोधी नारा लगाया और पाकिस्तान के समर्थन में नारा लगाया. विधायक ने कहा कि इस संबंध में सीएम से बातचीत भी की गयी है. जिला प्रशासन ऐसे देशद्रोही लोगों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें.

प्रेस वार्ता में वीरेंद्र मंडल, तरूण गुप्ता, संतन मिश्रा, मितेश साह, बालमुकूंद रविदास, रूपेश सिन्हा, लालटु सर्खेल, अनुप पांडेय सहित अन्य लोग उपस्थित थे,

अंगरक्षक के कारण बचे बोकारो बिधायक

तिरंगा यात्रा में शामिल बोकारो विधायक यात्रा के दौरान बाइक पर बैठ कर यात्रा में शामिल होने जा रहे थे, लेकिन किसी कारण बस वह बाइक से नहीं अपने स्कार्पियो में बैठ कर यात्रा के आगे-आगे चल रहे थे. जैसे ही यात्रा घिघाड़ी गांव पहुंची की पत्थरबाजी प्रारंभ हो गयी. कार्यकर्ताओं में भगदड मचने लगा इसी दौरान कुछ लोग विधायक बिरंची नारायण के स्कार्पियों के उपर हमला करने के लिए दौडे की विधायक के अंगरक्षक तुरंत ही वाहन से उतरकर तैनात हो गये. अंगरक्षक को देख पत्थरबाज पीछे हटने लगे जाते-जाते लोगों ने विधायक के वाहन के लुकिंग ग्लास को तोड़ दिया.

तिरंगा यात्रा पर हमला किया गया है, यह बात बहुत ही गलत है, पूरे मामलें की जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ सख्त कार्यवाई की जायेगी.

– रमेश कुमार दुबे, डीसी जामताड़ा

15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है, पूरे मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ मामला दर्ज करने का प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है.

– डाॅ जया राॅय, एसपी जामताडा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola