11.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

Jamshedpur News : ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों पर बरसे ”यमराज”

Jamshedpur News : शुक्रवार को शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों पर यमराज गरजते नजर आये. हाथ में गदा लिये यमराज सड़क पर घूम रहे थे.

Jamshedpur News :

शुक्रवार को शहर की सड़कों पर ट्रैफिक नियम का पालन नहीं करने वालों पर यमराज गरजते नजर आये. हाथ में गदा लिये यमराज सड़क पर घूम रहे थे. वे लोगों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की बात कह रहे थे. हुआ यूं कि शुक्रवार से उपायुक्त के निर्देश पर परिवहन विभाग और यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. जिसके तहत ट्रैफिक नियम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया जा रहा है.

शुक्रवार को परिवहन विभाग और यातायात पुलिस सड़क पर यमराज के साथ निकली. इस दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाते युवकों को पुलिस ने पकड़ा. पकड़े जाने पर डीटीओ धनंजय, ट्रैफिक डीएसपी श्रीनिरज ने चालकों को समझाते हुये बताया कि वाहन चलाने के दौरान हेलमेट पहनना अनिवार्य है. हेलमेट किसी तरह के हादसे में जान बचाने में सहायक होती है. इस दौरान बिना हेलमेट के वाहन चलाने वालों की बाइक व स्कूटी पर सवार होकर यमराज उन्हें यातायात नियम का पालन करने की बात समझाते नजर आये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel