Jamshedpur News : जीएसटी-जेपीटी शिविर में व्यापारियों की समस्याओं का हुआ ऑन द स्पॉट समाधान

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और राज्य कर विभाग (जीएसटी) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में ''जीएसटी/जेपीटी अवेयरनेस एंड फेसिलिटेशन कैंप'' का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चेंबर भवन में रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स भुगतान और जेपीटी की मिली जानकारी

Jamshedpur News :

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री और राज्य कर विभाग (जीएसटी) के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बिष्टुपुर स्थित चेंबर भवन में ””जीएसटी/जेपीटी अवेयरनेस एंड फेसिलिटेशन कैंप”” का आयोजन किया गया. इस शिविर में शहर के व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स ने हिस्सा लेकर अपनी कर संबंधी समस्याओं का समाधान प्राप्त किया. मौके पर विभागीय अधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन, रिटर्न फाइलिंग, टैक्स भुगतान और जेपीटी से जुड़े तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में राज्य कर विभाग के एडिशनल कमिश्नर कंचन बरवा, ज्वाइंट कमिश्नर सुनील चौधरी और डिप्टी कमिश्नर उज्ज्वल सिंह ने व्यापारियों की जिज्ञासाओं को शांत किया. कई व्यावहारिक समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया गया.

व्यापारियों और सरकार के बीच सेतु है चेंबर : मानव केडिया

चेंबर अध्यक्ष मानव केडिया ने कहा कि चेंबर सरकार और व्यापारियों के बीच सेतु का कार्य करता है. उन्होंने बताया कि जीएसटी लागू होने के बाद से ही संस्था का प्रयास रहा है कि व्यापार को सरल और सुगम बनाया जाये. समय-समय पर नियमों में होने वाले बदलावों की जानकारी उद्यमियों तक पहुंचाने के लिए ऐसे शिविर आयोजित किये जाते हैं. भविष्य में भी औद्योगिक हितों के संरक्षण के लिए ऐसे कार्यक्रम जारी रहेंगे. महासचिव पुनीत कांवटिया ने कहा कि नवीन प्रावधानों की जानकारी से व्यापारियों का अनुपालन (कंप्लायंस) बेहतर होगा. वित्त एवं कराधान विंग के सचिव अधिवक्ता अंशुल रिंगसिया ने कहा कि सीधा संवाद होने से जटिल समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हुआ है. शिविर में मुख्य रूप से अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, हर्ष बाकरेवाल, बिनोद शर्मा, कोषाध्यक्ष सीए अनिल अग्रवाल रिंगसिया, पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मूनका, सीए प्रतीक अग्रवाल, सीए पीयूष गोयल, राजीव अग्रवाल, अधिवक्ता पारस अग्रवाल, राजेश मित्तल समेत कॉमर्शियल टैक्स बार एसोसिएशन एवं चार्टर्ड एकाउंटेंट सोसाइटी के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में करदाता उपस्थित थे.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola