World Tribal Day: जमशेदपुर की सुनीता हेम्ब्रम की बांधनी पेंटिंग और सिलाई के कद्रदानों में टाटा स्टील भी शामिल

World Tribal Day: सुनीता हेम्ब्रम एक आम आदिवासी युवती हैं, जिनके सपने छोटे हैं. चूंकि उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, इसलिए वह घर पर ही रहती हैं और घर के कामों से अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं.
World Tribal Day: जमशेदपुर के बिरसानगर की रहने वाली आदिवासी युवती सुनीता हेम्ब्रम ने आदिवासी कला को एक नई पहचान दी है. उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि उनकी बांधनी पेंटिंग और सिलाई के कद्रदानों में टाटा स्टील जैसी कंपनी भी शामिल है.
बांधनी पेंटिंग और सिलाई के जरिए संबल बनीं सुनीता हेम्ब्रम
सुनीता ने अपने अंदर के हुनर को पहचाना. इसके बाद उस हुनर को और बेहतर किया. फिर अपनी बांधनी पेंटिंग और सिलाई के जरिये खुद संबल बनीं और अपने साथ 6 महिलाओं को भी स्वरोजगार का साधन उपलब्ध कराया.
आम आदिवासी युवती को है कढ़ाई और रंग-रोगन का शौक
सुनीता हेम्ब्रम एक आम आदिवासी युवती हैं, जिनके सपने छोटे हैं. चूंकि उन्होंने ज्यादा पढ़ाई नहीं की है, इसलिए वह घर पर ही रहती हैं और घर के कामों से अपने परिवार का भरण-पोषण करती हैं. उनको कढ़ाई और रंग-रोगन का बहुत शौक है.
यू-ट्यूब से सीखने के बाद बांधनी आर्ट और पेंटिंग शुरू की
उन्होंने अपने बड़े भाई के मोबाइल से यू-ट्यूब से कुछ हुनर सीखे और बांधनी आर्ट और पेंटिंग करना शुरू की. उन्होंने इसको अपने लिए शुरू किया. सबसे पहले उन्होंने अपना सफेद स्टोल पेंट किया, फिर उनके भाई ने अपनी सफेद टी-शर्ट दी और इस तरह उनका सफर बढ़ने लगा.
Also Read
World Tribal Day: नये झारखंड के निर्माण की जरूरत
World Tribal Day: आदिवासी हैं, और हमेशा रहेंगे
World Tribal Day: मुखर होती आदिवासी समाज की आवाज
बिरसानगर के सामुदियाक केंद्र में महिलाओं के समूह से जुड़ी
उनके आस-पास के लोगों और उनको जानने वालों से ऑर्डर मिलने लगा. वह बिरसानगर के सामुदायिक केंद्र में महिलाओं के एक समूह से जुड़ी और फिर उनके साथ मिलकर सिलाई और पेंटिंग के अलग-अलग तरीके सीखने लगीं. अब उनके साथ 6 महिलाओं का एक समूह है, जो कढ़ाई और बांधनी पेंटिंग (कपड़ों को रंगने का एक तरीका) करता है.
2023 में टाटा स्टील फाउंडेशन के जोहार हाट में लगाया स्टॉल
अप्रैल 2023 में वह टाटा स्टील फाउंडेशन के जोहार हाट गयी थीं और तब से हाट में एक स्टॉल लगाना चाहती थीं. इसलिए उन्होंने लोगों के लिए ऐसे उत्पाद बनाना शुरू किया, जिन्हें वे रोजाना इस्तेमाल कर सकें. बेडशीट, कुशन कवर, पिलो कवर, स्टोल और बहुत कुछ बनाना शुरू किया और फिर दिसंबर के महीने में जोहार हाट में भाग लेने का मौका मिला.
जोहार हाट में सुनीता हेम्ब्रम को मिली कई सीख
वहां उन्होंने कारीगरों और आगंतुकों से सीखा कि सिर्फ उत्पाद बनाना ही काफी नहीं है, उन्हें बाजार में बेचना होगा और अधिक ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए उनका प्रचार भी करना होगा.
…और इस तरह अपने उत्पाद की मार्केटिंग करने लगी सुनीता
फिर उन्होंने स्थानीय दुकानों से संपर्क करना शुरू किया और कपड़ा दुकानों में अपने हाथ से बने सामान को बढ़ावा देने के लिए सहमत हो गयीं. वर्तमान में वह जुगसलाई, बारीडीह और साकची की तीन दुकानों को अपने उत्पाद की सप्लाई कर रही हैं. साथ ही उन्हें टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन टीएसएएफ से भी ऑर्डर मिला है.
हो समाज के पूजा-पाठ का डॉक्यूमेंटेशन कर रहीं सुमन

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से पासआउट सीतारामडेरा निवासी सुमन पूर्ति हो समाज के पूजा-पाठ व रीति-रिवाज का डॉक्यूमेंटेशन कर रही हैं. वे माघे और बाहा पर्व पर काम पूरा कर चुकी हैं. हेरो पर्व पर अभी डॉक्यूमेंटेशन चल रहा है.
वीडियो और फिल्म के जरिए आदिवासी परंपरा को बढ़ा रहीं आगे
कई विद्वानों ने पहले भी हो समाज के रहन-सहन और रीति-रिवाज पर पुस्तक के रूप में डॉक्यूमेंटेशन किया है, लेकिन सुमन वीडियो और फिल्म के जरिये इस समाज की पूजा पद्धति और रीति-रिवाज को सामने ला रही हैं.
आदिवासी होने के बाद भी डॉक्यूमेंशन करने में हो रही परेशानी
समाज से होने के बाद भी उन्हें डॉक्यूमेंटेशन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि शहर में पली-बढ़ी होने के कारण ग्रामीणों से घुलने-मिलने में दिक्कत हो रही है. इसलिए इसमें वक्त लग रहा है. इसके लिए उन्हें टाटा स्टील संवाद से स्कॉलरशिप मिली है. वह बताती हैं कि इन चीजों का डॉक्यूमेंटेशन करना जरूरी है.
Also Read
विश्व आदिवासी दिवस पर जनजातीय महोत्सव नौ व 10 को
9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस दीपों की जगमग से रोशन होगा समूचा गांव
World’s Indigenous Peoples Day 2024: विश्व आदिवासी दिवस पर जानें इस दिन का इतिहास और इसका महत्व
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




