Jamshedpur sports news : तक्ष पांडे ने जीता जूनियर मार्स्ट्स गोल्फ कप का खिताब

Updated:
विज्ञापन
Jamshedpur sports news : तक्ष पांडे ने जीता जूनियर मार्स्ट्स गोल्फ कप का खिताब

जमशेदपुर. पटना में 18-19 अप्रैल तक आइजीयू ईस्ट जोन फीडर गोल्फ टूर का दूसरा चरण आयोजित किया गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. पटना में 18-19 अप्रैल तक आइजीयू ईस्ट जोन फीडर गोल्फ टूर का दूसरा चरण आयोजित किया गया. इस प्रतियोगिता में जमशेदपुर के तक्ष पांडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जूनियर मार्स्ट्स गोल्फ कप का खिताब अपने नाम किया. खराब मौसम के कारण इस प्रतियोगिता में 30 से अधिक गोल्फर शामिल हुए. तक्ष पांडे ने सी बॉयज कैटेगरी में जीत हासिल की. वहीं, ध्रुव डी पटोदिया और प्रलक्ष प्रलेया क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान पर रहे. लोयोला बिष्टुपुर के सातवीं कक्षा के छात्र तक्ष पांडे के पिता हर्ष पांडे व दादा सुधीर कुमार पांडे पेशे से वकील है. तक्ष की इस उपलब्धि पर लोयोला स्कूल के प्राचार्य फादर विनोद फर्नांडीज एसजे ने खुशी जाहिर की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola