Jamshedpur News : परसुडीह : पार्टी के बाद घर लौट रहे युवक की पीट-पीटकर हत्या

Author Rajesh singh|Edited by Janardan Pandey
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर के परसुडीह में पुरानी रंजिश और चोरी के शक में रोहित मुंडा की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी।

विज्ञापन

Jamshedpur News : परसुडीह थाना अंतर्गत सरजामदा बांध टोला में बुधवार देर रात करीब तीन बजे आपसी विवाद में 27 वर्षीय रोहित मुंडा की लाठी, डंडे और बांस से पीट-पीटकर हत्या कर दी गयी. वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर मौके से फरार हो गये. घायल रोहित को उसके दोस्तों ने लहूलुहान हालत में घर पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गयी. घटना के बाद से पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

शादी की पार्टी से लौटने के दौरान हुआ हमलारोहित के साथी दीपू मछुवा के अनुसार, बुधवार को बस्ती में एक दोस्त की शादी की पार्टी थी. पार्टी खत्म होने के बाद सभी लोग पैदल अपने घर लौट रहे थे. रोहित मुंडा बाकी साथियों से थोड़ा आगे चल रहा था. जैसे ही वह अपने घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर पहुंचा, बस्ती के ही 5-6 युवकों ने उसे चारों तरफ से घेर लिया और लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. दीपू जब तक मौके पर पहुंचा, रोहित गंभीर रूप से घायल हो चुका था.

इन युवकों पर हत्या का आरोप, सभी फरारपरिजनों ने बस्ती के ही रवि, करण, हरिपदो, टू और सुजन पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि रोहित का इन लोगों से पुराना विवाद चल रहा था. घटना की सूचना मिलते ही लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी सुमित कुमार और परसुडीह थाना की पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किये गये बांस और डंडे जब्त कर लिये हैं. पुलिस ने आरोपियों के घरों पर छापेमारी की, लेकिन सभी फरार पाये गये. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

शराब के नशे में विवाद और बाइक चोरी का शकपुलिस जांच में यह बात सामने आयी है कि रोहित और आरोपी युवकों ने बुधवार की रात एक साथ बैठकर शराब पी थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर उनके बीच बहस शुरू हो गयी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गयी. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, कुछ दिनों पहले हमलावरों में से एक युवक की मोटरसाइकिल चोरी हो गयी थी. उन्हें शक था कि इस चोरी के पीछे रोहित मुंडा का हाथ है. इसी संदेह के कारण दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी. पुलिस के मुताबिक, मृतक रोहित मुंडा पहले भी वाहन चोरी के एक मामले में जेल जा चुका था और कुछ महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था. फिलहाल पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola