Jamshedpur News : गोलपहाड़ी में पूजा करने पहुंची महिला का मोबाइल व गहना की चोरी
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर गोलपहाड़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. इसी बीच बदमाशों ने कुछ महिलाओं का पर्स व गहना गायब कर दिया.
विज्ञापन
तीन संदिग्ध नाबालिगों की लोगों ने कर दी पिटाई, पुलिस कर रही पूछताछ
Jamshedpur News :
सावन की दूसरी सोमवारी के मौके पर गोलपहाड़ी में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी. इसी बीच बदमाशों ने कुछ महिलाओं का पर्स व गहना गायब कर दिया. मोबाइल व गहना गायब होने पर श्रद्धालु आक्रोशित हो गये. जिसके बाद मंदिर कमेटी व स्थानीय लोगों ने तीन संदिग्ध नाबालिगों को पकड़ा और उनकी पिटाई कर दी. इस दौरान काफी हंगामा हुआ. सूचना मिलने पर परसुडीह थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस तीनों नाबालिग को परसुडीह थाना ले गयी. जहां उनसे पूछताछ की जा रही है. इधर, गुस्साये पीड़ित महिलाओं ने मामले की शिकायत परसुडीह थाना में की है. जानकारी के अनुसार गिरोह के सदस्य अमूमन पूजा के दौरान मंदिर व बाजार में घूम कर मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










