Jamshedpur news. लिफ्ट के नीचे जमा हुआ पानी, मोटर से निकाला गया
Updated at : 03 Feb 2025 6:12 PM (IST)
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में लगी लिफ्ट दो दिनों से बंद थी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
एमजीएम अस्पताल की इमरजेंसी में लगे लिफ्ट दो दिनों से बंद थी. उसके नीचे पानी जमा हुआ था. इससे करेंट फैलने की आशंका बनी हुई थी. इस कारण लिफ्ट को बंद कर दिया गया था. सोमवार को लिफ्ट के नीचे जमा पानी को मोटर के माध्यम से निकाला गया. कर्मचारियों ने बताया कि इमरजेंसी में लिफ्ट के पीछे नाली है, जिसका पानी लिफ्ट के लिए बने गढ्ढे में जमा हो जाता है. उसे निकालने के लिए मोटर लगाया जाता है. सोमवार को भी मोटर लगाकर पानी निकाला गया. उसके बाद लिफ्ट को चालू किया गया. इमरजेंसी के ऊपर आइसीयू है. लिफ्ट खराब होने के कारण आइसीयू में भर्ती गंभीर मरीजों को काफी परेशानी होती है. लिफ्ट के नीचे पानी जमा होने से उसमें मच्छर भी पैदा होते हैं, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी रहती है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




