Jamshedpur News : 12 घंटे में उलीडीह क्षेत्र में दो ने की आत्महत्या

उलीडीह थाना क्षेत्र में 12 घंटे के अंतराल में दो लोगों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा बस्ती में सोमवार रात दुर्गाचरण गोराई ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक बेरोजगार था.
मानसिक तनाव में युवक और बेटे से विवाद पर महिला ने दी जान वरीय संवाददाता, जमशेदपुर उलीडीह थाना क्षेत्र में 12 घंटे के अंतराल में दो लोगों ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मानगो शंकोसाई रोड नंबर 5 अखाड़ा बस्ती में सोमवार रात दुर्गाचरण गोराई ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक बेरोजगार था. उसे एक बच्चा भी है. जानकारी के अनुसार वह मानसिक तनाव में रहता था. इस मामले में मृतक की पत्नी नेहा कुमारी ने उलीडीह थाना में यूडी केस दर्ज करायी है. दूसरी ओर शंकोसाई रोड नंबर एक में मंगलवार को बेटा से विवाद होने पर फुलमनी प्रमाणिक ( 35 वर्ष) ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतका के पति मेघनाथ मंडल सैलून चलाते हैं. जानकारी के अनुसार किसी बात को लेकर फुलमनी प्रमाणिक का बेटे से विवाद हुआ था. जिसके बाद महिला ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली .पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




