Tsaf rowing academy shreya won first ever national medal: श्रेया ने टीएसएएफ रोइंग एकेडमी को दिलाया पहला राष्ट्रीय पदक
Published by : NESAR AHAMAD Updated At : 09 Apr 2026 11:10 PM
टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग एकेडमी ने अपनी स्थापना के लगभग एक साल बाद पहला राष्ट्रीय पदक हासिल कर लिया है.
जमशेदपुर. टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन (टीएसएएफ) रोइंग एकेडमी ने अपनी स्थापना के लगभग एक साल बाद पहला राष्ट्रीय पदक हासिल कर लिया है. कटक में आयोजित इंडोर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप में टाटा स्टील एडवेंचर फाउंडेशन रोइंग एकेडमी की श्रेया ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए यह पदक दिलायी. बालिका अंडर-15 आयु वर्ग के व्यक्तिगत स्पर्धा में श्रेया ने कांस्य पदक हासिल किया. इस चैंपियनशिप में 24 राज्यों के कुल 500 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. वहीं, अंडर-15 महिला व्यक्तिगत वर्ग में 9 राज्यों की खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. टीएसएएफ युवा प्रतिभाओं को निखारने और रोइंग में मजबूत आधार तैयार करने पर लगातार ध्यान केंद्रित कर रहा है, ताकि भविष्य में देश के लिए चैंपियन तैयार किए जा सकें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










