ePaper

करीम सिटी कॉलेज में पौधरोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन

Updated at : 05 Jun 2024 9:08 PM (IST)
विज्ञापन
करीम सिटी कॉलेज में पौधरोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर करीम सिटी कॉलेज में पौधारोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसके पूर्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

जमशेदपुर.

विश्व पर्यावरण दिवस पर करीम सिटी कॉलेज में पौधरोपण अभियान और संगोष्ठी का आयोजन किया गया. इसके पूर्व पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जागरूकता को बढ़ाने के लिए जागरूकता रैली निकाली गयी. इस दौरान भूगोल विभाग के छात्रों, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवक, जमशेदपुर अक्षेस के स्वच्छ भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर तरुण कुमार, मोंद्रिता चटर्जी, स्वच्छता पुकारे से खुशबू कुमारी, सुशांतो बनर्जी, प्रेम कुमार, करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज, जमशेदपुर अक्षेस की सिटी मैनेजर क्रिस्टीना कच्छप, रवि भारती, जय गुड़िया, प्रकाश साहू, अनय राज आदि ने पौधरोपण किया. करीम सिटी कॉलेज के प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज, भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ आले अली, एनएसएस को-ऑर्डिनेटर सैयद साजिद परवेज ने पर्यावरण दिवस पर आधारित भाषण दिया. एनएसएस स्वयंसेवकों ने पौधा लगाने के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए 30 पौधा लगाये गये. मौके पर पोस्टर डिजाइनिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. साथ ही विद्यार्थियों के बीच 100 से अधिक पौधों का वितरण किया गया. कार्यक्रम में गीता कुमारी, ममता बेसरा, विक्की आदि की अहम भूमिका रही.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola