Jamshedpur News : एनएच पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष की कार को ट्रेलर ने मारी टक्कर
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :02 Jan 2026 1:22 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : एनएच-33 पर कांदरबेड़ा के पास बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव बाल-बाल बच गये. वे अपनी कार से यात्रा कर रहे थे
विज्ञापन
कार क्षतिग्रस्त, समय पर एयरबैग खुलने से ड्राइवर व भाजपा नेता बाल-बाल बचे
Jamshedpur News :
एनएच-33 पर कांदरबेड़ा के पास बुधवार की रात सड़क दुर्घटना में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजकुमार श्रीवास्तव बाल-बाल बच गये. वे अपनी कार से यात्रा कर रहे थे, उसी दौरान साइड से गुजर रहे ट्रेलर चालक ने बिना किसी संकेत के अचानक दाहिनी ओर गाड़ी मोड़ दी, जिससे ट्रेलर और कार के बीच टक्कर हो गयी. घटना में कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी. हालांकि कार का एयरबैग समय पर खुल जाने से राजकुमार श्रीवास्तव और उनके चालक को कोई गंभीर चोट नहीं आयी. दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया. घटना की जानकारी संबंधित थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










