Jamshedpur news. बागबेड़ा में उच्च विद्यालय उन्नयन की सख्त जरूरत : डॉ कविता परमार

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 11 Apr 2025 7:34 PM

विज्ञापन

रांची में माध्यमिक शिक्षा निदेशक से मिली जिला परिषद सदस्य, कहा क्षेत्र में भी हाई स्कूल नहीं

विज्ञापन

Jamshedpur news.

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में प्रोन्नत करने के मामले को लेकर शुक्रवार को जिला पार्षद डॉक्टर कविता परमार ने रांची में माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद से मुलाकात की. उन्होंने माध्यमिक शिक्षा निदेशक को एक मांग पत्र भी सौंपा. उन्होंने कहा कि बागबेड़ा समेत इनके आसपास के 25 पंचायतों को मिलाकर एक भी हाई स्कूल नहीं है. इस क्षेत्र के लगभग 95 प्रतिशत बच्चे अभिवंचित, आदिवासी तथा पिछड़े वर्ग के हैं, जो इस विद्यालय में पढ़ते हैं तथा दिहाड़ी मजदूरों के बच्चे हैं. ये बच्चे झुग्गी-झोपड़ियों में रहते हैं. हाई स्कूल दूर होने के कारण यहां के अधिकांश बच्चे बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित रह जाते हैं. खासकर लड़कियां इससे प्रभावित हो रही है. वर्ष 2022 जिला शिक्षा प्रारंभिक शिक्षा समिति ने इस विद्यालय को हाई स्कूल में प्रोन्नत करने का प्रस्ताव भी पास किया है. माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने मामले को गंभीरता से सुना तथा संबंधित अधिकारी को बुलाकर हाई स्कूल में प्रोन्नत के लिए मार्गदर्शन दिया तथा पार्षद को आश्वस्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola