Jamshedpur news. नये साल की पहली रात होगी अधिक सर्द, बढ़ेगी कनकनी

Updated at : 31 Dec 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. नये साल की पहली रात होगी अधिक सर्द, बढ़ेगी कनकनी

सोमवार की रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा, वहीं एक जनवरी की रात को पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है

विज्ञापन

Jamshedpur news.

मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार नववर्ष एक जनवरी 2025 की रात रोज की अपेक्षाकृत अधिक सर्द होगी. कनकनी भी बढ़ेगी. अचानक करीब दो डिग्री सेल्सियस तक पारा नीचे जाने का पूर्वानुमान लगाया गया है. सोमवार की रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं एक जनवरी की रात को पारा 11 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. वहीं दिन का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. इधर मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं रात का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था. वहीं हवा में आर्द्रता की अधिकतम मात्रा 79%, जबकि न्यूनतम मात्रा 60% दर्ज की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola