Jamshedpur News : टेल्को : टाटा मोटर्स कर्मी के क्वार्टर का ताला तोड़ दिनदहाड़े गहने व रुपये की चोरी

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 07 Jun 2026 10:57 PM

विज्ञापन

टेल्को थाना अंतर्गत क्रॉस रोड-25 क्वार्टर नंबर के2-13 निवासी टाटा मोटर्स कर्मी संतोष कुमार सिंह के क्वार्टर का ताला तोड़कर रविवार को दिनदहाड़े लाखों के गहने व 25 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली गयी.

विज्ञापन

सुबह 11 बजे पिता से मिलने लक्ष्मीनगर परिवार के साथ गये थे संतोष सिंह

शाम पांच बजे घर लौटे, तो चोरी का पता चला

Jamshedpur News :

टेल्को थाना अंतर्गत क्रॉस रोड-25 क्वार्टर नंबर के2-13 निवासी टाटा मोटर्स कर्मी संतोष कुमार सिंह के क्वार्टर का ताला तोड़कर रविवार को दिनदहाड़े लाखों के गहने व 25 हजार रुपये नगद की चोरी कर ली गयी. घटना सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे के बीच की है. संतोष कुमार सिंह अपने परिवार के साथ सुबह 11 बजे टेल्को लक्ष्मीनगर स्थित पुराने घर में पिता से मिलने गये थे. शाम पांच बजे घर लौटे, तो क्वार्टर का नजारा देख हैरान रह गये. चोरों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर सोने का मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी, कान का झुमका समेत अन्य गहने गायब कर दिये.

संतोष कुमार सिंह ने तत्काल इसकी सूचना टेल्को थाना और टाटा मोटर्स सुरक्षा विभाग को दी. जानकारी मिलने पर टेल्को थाना की पुलिस और टाटा मोटर्स के सुरक्षा विभाग के अधिकारी पहुंचे और घटनास्थल की जांच की. दिनदहाड़े हुई इस घटना को लेकर कॉलोनीवासियों में भी आक्रोश व्याप्त था. चोर क्वार्टर के पीछे के रास्ते से अंदर घुसे और चोरी की घटना को अंजाम दिया. संतोष सिंह ने बताया कि चोरी हुए गहनों की कीमत करीब पांच लाख रुपये होगी. पुलिस चोर की तलाश में जुट गयी है.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola