Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल से लापता मरीज बेसमेंट में मिला
Author Rajesh singh
Updated:
विज्ञापन

एमजीएम अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद राठौर शनिवार रात अचानक अपने बेड से गायब हो गये.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
एमजीएम अस्पताल के सर्जरी वार्ड में भर्ती सिदगोड़ा बागान एरिया निवासी 55 वर्षीय राजेंद्र प्रसाद राठौर शनिवार रात अचानक अपने बेड से गायब हो गये. परिजनों ने रातभर उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. रविवार सुबह सूचना मिलने पर होमगार्ड जवान दिग्विजय पांडेय, मुकेश पांडेय, प्रदीप कुमार मिश्रा और सूरज कुमार ने अस्पताल परिसर में उसकी खोजबीन शुरू की. जांच के दौरान मरीज इमरजेंसी वार्ड के नीचे बेसमेंट के बंद गेट के पास सुरक्षित मिला. इसके बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया गया. बताया गया कि मरीज कई दिनों से भर्ती था और वार्ड में रहने से परेशान होकर सीढ़ियों के सहारे छठे तल्ले से नीचे उतर गया था. बेसमेंट का गेट बंद होने के कारण वह वहीं फंस गया. मरीज के भाई योगेंद्र प्रसाद राठौर ने बताया कि पैर में चोट लगने के बाद संक्रमण बढ़ जाने से उनकी हालत गंभीर हो गयी थी. उसी के इलाज के लिए उन्हें सर्जरी वार्ड में भर्ती कराया है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजेश कुमार
राजेश कुमार सिंह, 19 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे है. कटिहार जिला के मनिहारी अनुमंडल से प्रिंट के साथ डिजिटल में तीन वर्षों से कार्य कर रहे हैं. राजनीति, समाजिक क्षेत्र में गहरी रूचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










