Jamshedpur news. टाटानगर : निरीक्षण करने पहुंचे डीआरएम, दलमा गये

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 23 Mar 2025 12:07 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

अप्रैल माह से हर हाल में विकास का काम होगा तेज

विज्ञापन

Jamshedpur news.

टाटानगर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण करने के लिए दक्षिण पूर्व मंडल रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के डीआरएम तरुण हुरिया पहुंचे. उन्होंने यहां आने के बाद स्टेशन के कार्यों को देखा. वहां बनने वाले ओवरब्रिज से लेकर तमाम कार्य को देखा. अधिकारियों के साथ बैठक भी की. बताया जाता है कि डीआरएम ने स्थानीय अधिकारियों को यह आदेश दिया है कि वे लोग अतिक्रमण हटाने को लेकर गंभीर कदम उठाये. अप्रैल से हर हाल में विकास के काम को तेज कर दिया जाये, जो रिडेवलपमेंट प्लान के अंतर्गत है. मीटिंग के दौरान सारे बॉटल नेक की पहचान की गयी और दूर कैसे किया जाये, इसकी जानकारी भी ली. इसके बाद वे दलमा वन्य प्राणी आश्रयणी चले गये, जहां वे निजी भ्रमण पर गये और फिर वापस लौटे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola