Jamshedpur News : टाटा स्टील के एस्टेट पदाधिकारी का मेरामंडली प्लांट में तबादला, यूनियन ने दी विदाई
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
टाटा स्टील जमशेदपुर में कारपोरेट रिलेशन इंप्लाइज सर्विसेज व एस्टेट का कामकाज लंबे समय तक देखने वाले अनुज कुमार सिंह का तबादला टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट (अधिग्रहित भूषण स्टील) में किया गया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
टाटा स्टील जमशेदपुर में कारपोरेट रिलेशन इंप्लाइज सर्विसेज व एस्टेट का कामकाज लंबे समय तक देखने वाले अनुज कुमार सिंह का तबादला टाटा स्टील के मेरामंडली प्लांट (अधिग्रहित भूषण स्टील) में किया गया है. उनको इंटरव्यू के आधार पर मेरामंडली के एडमिनिस्ट्रेशन के तौर पर पदस्थापित किया गया है. उनको टाटा वर्कर्स यूनियन की ओर से विदाई दी गयी. यूनियन के सहायक सचिव नितेश राज के नेतृत्व में शॉल ओढ़ाकर और फूल का बुके देकर उन्हें सम्मानित किया गया. इन लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना भी की. इस मौके पर कमेटी मेंबर राजेश कुमार सिंह, चंदन गुप्ता, बंटी पांडेय, बिवांकर कुमार, मनोज कुमार और राकेश कुमार सिंह शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










