टाटा स्टील के एपेक्स जेसीसीएम का पुनर्गठन, टीवी नरेंद्रन बने चेयरमैन

Updated:
विज्ञापन

टाटा स्टील

टाटा स्टील में शीर्ष संयुक्त परामर्श परिषद (एपेक्स जेसीसीएम) का पुनर्गठन किया गया है. नई समिति में कंपनी प्रबंधन और यूनियन के प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है. टीवी नरेंद्रन को चेयरमैन और संजीव कुमार चौधरी को सह-चेयरमैन बनाया गया है.

विज्ञापन

प्रमुख संवाददाता, जमशेदपुर

टाटा स्टील में शीर्ष संयुक्त परामर्श परिषद (एपेक्स जेसीसीएम) का पुनर्गठन किया गया है. कंपनी प्रबंधन की ओर से नई समिति की सूची जारी कर दी गयी है, जो तत्काल प्रभाव से लागू है. नई समिति में टाटा स्टील के सीइओ सह प्रबंध निदेशक टीवी नरेंद्रन को चेयरमैन और टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष संजीव कुमार चौधरी टुन्नु को सह चेयरमैन बनाया गया है. वहीं, सीएचआरओ इंडिया मैन्यूफैक्चरिंग जुबिन पेसी पालिया को मेंबर सेक्रेटरी की जिम्मेदारी दी गयी है. एपेक्स जेसीसीएम में प्रबंधन की ओर से कुल 31 वरिष्ठ अधिकारियों को जगह दी गयी है, जिनमें 23 सदस्य और 8 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं. वहीं, टाटा वर्कर्स यूनियन सहित कंपनी की विभिन्न इकाइयों और सब्सिडियरी यूनियनों के 13 प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है.

नई समिति में कंपनी प्रबंधन के सदस्य

चेयरमैन टीवी नरेंद्रन (एमडी सह सीइओ), सदस्य के रूप में अक्षय खुल्लर (वीपी इंजीनियरिंग), आशीष अनुपम (वीपी मार्केटिंग एंड सेल्स), अत्रेयी सान्याल (चीफ पीपल ऑफिसर), चैतन्य भानु (वीपी ऑपरेशंस टीएसजे), डीबी सुंदर रामम (वीपी सीएस), देवाशीष चौधरी (प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव ऑफिसर), जयंत बनर्जी (चीफ इंफॉर्मेशन ऑफिसर), कौशिक चटर्जी (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व सीएफओ), मनीष गर्ग (सीआइओ डेजिग्नेट), पीयूष गुप्ता (वीपी जीएसपी), प्रभात कुमार (वीपी सप्लाई चेन), प्रोबल घोष (वीपी एसेट मैनेजमेंट), राजेश चिंताक (सीएचआरओ), राजीव मंगल (वीपी सेफ्टी व सस्टेनेबिलिटी), समिता शाह (वीपी कॉर्पोरेट फाइनेंस), संदीप भट्टाचार्य (वीपी फाइनेंशियल कंट्रोल), संदीप कुमार (वीपी रॉ मैटेरियल्स), सुबोध पांडेय (वीपी टेक्नोलॉजी), सुधीर कुमार मेहता (वीपी ऑपरेशंस टीएसएम), उज्ज्वल चक्रवर्ती (वीपी ऑपरेशंस डाउनस्ट्रीम) और उत्तम सिंह (वीपी ऑपरेशंस टीएसके).

नई समिति में यूनियन के सदस्य

टाटा वर्कर्स यूनियन सहित कंपनी की विभिन्न इकाइयों और सब्सिडियरी यूनियनों के 13 प्रमुख प्रतिनिधियों को सदस्य बनाया गया है. सह-चेयरमैन संजीव कुमार चौधरी टुन्नु (अध्यक्ष, टाटा वर्कर्स यूनियन) होंगे. सदस्य के रूप में सतीश कुमार सिंह (महासचिव, टाटा वर्कर्स यूनियन), शैलेश कुमार सिंह (डिप्टी प्रेसिडेंट, टाटा वर्कर्स यूनियन), अशोक कुमार राय (अध्यक्ष, आरसीएमयू जामाडोबा), बीके डिंडा (अध्यक्ष, टाटा कामगार यूनियन टीएसजी), चंदन दास (वर्किंग प्रेसिडेंट, टीएसएल एचएमसी डिवीजन हलदिया), इंद्रजीत बोस (अध्यक्ष, टाटा एम्प्लॉइज यूनियन एमएंडएस), मोहन महतो (अध्यक्ष, आरसीएमयू वेस्ट बोकारो), मुकेश कुमार (अध्यक्ष, टाटा स्टील वर्कर्स यूनियन बियरिंग्स), रबींद्र कुमार जामुदा (अध्यक्ष, टीएसके वर्कर्स यूनियन), राकेश्वर पांडेय (अध्यक्ष, टिस्को मजदूर यूनियन ग्रोथ शॉप, टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन व टाटा वायर एम्प्लॉइज यूनियन), रंजीत कुमार करक (महासचिव, टाटा मेटालिक्स यूनियन) और संजय कुमार दास (महासचिव, एनएमयू नोवामुंडी).

स्थायी आमंत्रित सदस्य

अतुल कुमार भटनागर (एमडी, टीएसयूआइएसएल), अवनीश अरुण (चीफ रेवेन्यू अकाउंट्स), जया सिंह पांडा (चीफ एलएंडडी), राहुल दुबे (चीफ आईआर व लीगल), साक्षी चौधरी (एरिया मैनेजर एचआरएम), सोनी सिन्हा (चीफ एथिक्स काउंसलर), सौरव रॉय (चीफ सीएसआर) और डॉ विनीता सिंह (जीएम मेडिकल सर्विसेज).


विज्ञापन
Brajesh Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Brajesh Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola