टाटा मोटर्स कर्मी रक्तदान की तरह सेफ्टी में भी बनाये बेंचमार्क

Tata Motors employees create benchmark in safety like blood donation
टेल्को क्लब में रक्तदाता सम्मान समारोह में प्लांट हेड रवींद्र कुलकर्णी बोले जमशेदपुर . टाटा मोटर्स का जमशेदपुर प्लांट रक्तदान के मामले में पूरे देश में बेंचमार्क बनाया है. रक्तदान की तरह जमशेदपुर के कर्मचारी सेफ्टी में भी बेंचमार्क बनाये. उक्त बातें बुधवार को टेल्को क्लब में टाटा मोटर्स मोटर्स लिमिटेड की ओर से वार्षिक रक्तदाता सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स जमशेदपुर प्लांट के हेड रवींद्र कुलकर्णी ने कही. उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सुरक्षा को सर्वोपरि है. रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे. टाटा मोटर्स यूनियन अध्यक्ष गुरमीत सिंह तोते ने कहा कि हर बार कर्मचारियों की बदौलत रक्तदान में रिकार्ड अपना ही तोड़ रहे है. महामंत्री आरके सिंह ने कहा कि एक बार रक्तदान करने से चार लोगों की जिंदगी बचती है. जमशेदपुर ब्लड बैंक की सचिव नलिनी राममूर्ति ने कहा कि कर्मचारियों का जो सहयोग मिल रहा है वे काफी महत्वपूर्ण है. पिछले दस साल से टाटा मोटर्स रिकार्ड बना रहा है. रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया. 75 बार रक्तदान करने वाले एक्सल डिवीजन के टी सिंह, व्हीकल फैक्ट्री के अनुपम घोष और एडमिन एंड सिक्युरिटी के जेएस ढोले को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. मौके पर एचआर हेड मोहन गंटा, ईआर हेड सौमिक राय, अमितेश पांडेय आदि मौजूद थे,. टाटा मोटर्स को मिला बेस्ट कॉरपोरेट अवॉर्ड टाटा मोटर्स को वोलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन, रेड क्रॉस सोसाइटी, बेस्ट कारपोरेट अवॉर्ड से प्रशंसा पत्र और सर्वश्रेष्ठ कॉर्पोरेट पुरस्कार झारखंड एड्स नियंत्रण सोसायटी से सबसे ज्यादा रक्त संग्रह करने के लिए मिला है. टाटा मोटर्स कंपनी ने पूरे एक साल में कुल 6652 यूनिट रक्त संग्रह किया है और 42 बार रक्तदान शिविर का आयोजित किया. रक्तदान में टाटा मोटर्स प्लांट जमशेदपुर प्लांट की उपलब्धि – वित्तीय वर्ष 2023- 24 में 6652 यूनिट रक्त संग्रह – चालू वित्तीय वर्ष में 42 रक्तदान शिविर का आयोजन – टाटा मोटर्स के 3 कर्मी 75 बार रक्तदान करने वालों के ग्रुप में शामिल – 1. एक्सल डिवीजन से टी सिंह 2. व्हीकल फैक्ट्री से अनुपम घोष 3. एडमिन एंड सिक्यूरिटी से जेएस ढोले – 50 वीं बार रक्तदान कर 22 कर्मचारी गोल्डन जुबली क्लब के सदस्य बने – टाप थ्री कैंप करने वाले टाटा मोटर्स के तीन विभाग विभाग का नाम – रक्तदान यूनिट 1. ड्राइव लाइन – 321 2. एचआर एंड एसडीसी – 241 3. एडमिन एंड सिक्यूरिटी – 209
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










