ePaper

टी-20 : स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम फाइनल में पहुंची

Updated at : 15 Jun 2024 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
टी-20 : स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम फाइनल में पहुंची

जमशेदपुर. मेजबान स्कूल की टीम कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. मेजबान स्कूल की टीम कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी मैदान में खेले जा रहे अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में पहुंच गयी है. सोमवार को खेले गये सेमीफाइनल मैच स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम ने मास्टर एकादश को तीन विकेट से हराया. मास्टर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 119 रन बनाये. जवाब में स्कूल ऑफ क्रिकेट की टीम 14.4 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाकर मैच जीत लिया. सूरज कुमार सिंह (61 रन) को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया. फाइनल मुकाबला स्कूल ऑफ क्रिकेट और एमआर एकादश के बीच खेला जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola