Amit memo t20 : 22 यार्ड क्रिकेट एकेडमी 77 रनों से जीती

Updated:
विज्ञापन

अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने राइजिंग ब्लूज को 77 रनों से हरा दिया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. कदमा लिंक रोड स्थित एलआइसी ग्राउंड में जारी अंडर-17 अमित सिंह मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को 22 यार्ड्स क्रिकेट एकेडमी ने राइजिंग ब्लूज को 77 रनों से हरा दिया. 22 यार्ड्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 143 रन बनाए. जवाब में राइजिंग ब्लूज की टीम 12.4 ओवरों में मात्र 66 रनों पर सिमट गयी. पांच विकेट चटकाने वाले आदित्य मिश्रा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. मंगलवार से टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबले खेले जाएंगे. प्रतियोगिता के विजेता व उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की जायेगी.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola