subrato cup football tournament: अंडर-17 बालक वर्ग में पश्चिमी सिंहभूम विजेता व पूर्वी सिंहभूम बना उपविजेता

Edited by NESAR AHAMAD
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित दो दिवसीय कोल्हान प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया. प्रतियोगिता के अंतिम दिन अंडर-17 बालक वर्ग के मुकाबले खेले गये. इसमें पश्चिमी सिंहभूम की टीम विजेता और पूर्वी सिंहभूम की टीम उपविजेता बनी. सरायकेला-खरसावां जिले को तीसरा स्थान मिला. पश्चिमी सिंहभूम की विजेता टीम रांची के खेल गांव में 16-19 जुलाई तक आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में कोल्हान प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी. वहीं, रांची में 22-24 जुलाई तक राज्य स्तरीय लिटिल चैंप फुटबॉल टूर्नामेंट का भी आयोजन होगा. इसमें मुसाबनी की बालक टीम व जमशेदपुर की बालिका टीम हिस्सा लेगी. प्रतियोगिता के दौरान जिला खेल प्रभारी, खेल शिक्षक शशि कांत सिंह, अमरनाथ शर्मा, संजय कुमार, मोना भूमिज, महेश, सुरजीत जाना, अखिले यादव, ,राजेश त्रिपाठी ,धीरज पाठक व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola