Jamshedpur News : दो दिन में ड्रंक एंड ड्राइव व रैश ड्राइविंग पर सख्ती, 59 वाहनों से वसूले ₹2.64 लाख जुर्माना
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :02 Jan 2026 1:14 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जिला पुलिस की ओर से शहर में दो दिनों तक चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और मोडिफाई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की.
विज्ञापन
गोलमुरी यातायात पुलिस ने सबसे अधिक 96 हजार रुपये जुर्माना वसूला
Jamshedpur News :
जिला पुलिस की ओर से शहर में दो दिनों तक चलाये गये विशेष चेकिंग अभियान में यातायात पुलिस ने ड्रंक एंड ड्राइव, रैश ड्राइविंग और मोडिफाई वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की. इस दौरान कुल 59 वाहनों को पकड़ा गया, जिनसे 2.64 लाख रुपये जुर्माना वसूला गया. यातायात पुलिस ने शहर के पांच यातायात थाना क्षेत्रों में देर रात तक सघन जांच अभियान चलाया. सबसे अधिक कार्रवाई गोलमुरी यातायात थाना क्षेत्र में हुई, जहां ड्रंक एंड ड्राइव के नौ और एक मोडिफाई वाहन को पकड़ा गया. इनसे 96 हजार रुपये जुर्माना वसूले गये. बिष्टुपुर यातायात पुलिस ने दो दिनों में 14 वाहनों को पकड़ा, जिनमें छह ड्रंक एंड ड्राइव और आठ रैश ड्राइविंग के मामले शामिल थे. यहां से कुल 83 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. साकची यातायात थाना क्षेत्र में ड्रंक एंड ड्राइव के पांच और एक मोडिफाई वाहन पकड़े गये, जिनसे 75 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. वहीं मानगो यातायात थाना पुलिस ने 11 मोडिफाई वाहन, ड्रंक एंड ड्राइव के चार मामले और एक नाबालिग को वाहन चलाते पकड़ा. इस दौरान 54 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया.पुलिस ने बताया कि जिन वाहन चालकों ने जुर्माना जमा नहीं किया है, उनके वाहन थाना परिसर में जब्त कर रखे गये हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










