ePaper

आजादनगर : काम करने को लेकर हुए विवाद में अमन ने चलायी थी गोली, दो गिरफ्तार

Updated at : 12 Mar 2024 4:00 AM (IST)
विज्ञापन
आजादनगर : काम करने को लेकर हुए विवाद में अमन ने चलायी थी गोली, दो गिरफ्तार

एसपी ने एसएसपी कार्यालय में दी जानकारी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर : मानगो जवाहर नगर में निर्माणाधीन बिल्डिंग में मो शाहिद पर अमन ने ही गोली चलायी थी. गोली चलाने के बाद अमन हथियार शहनवाज को देकर कोलकाता फरार हो गया था. पुलिस ने सैयद अमानुल्लाह उर्फ सैफ उर्फ अमन और उसके दोस्त शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया है. शहनवाज के पास से फायरिंग में प्रयुक्त हथियार भी बरामद किया है. दोनों से पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया. अमन ने गोपालगंज (बिहार) से वर्ष 2021 में हथियार खरीदा था. उक्त जानकारी सिटी एसपी मुकेश लुणायत ने एसएसपी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में दी.
सिटी एसपी ने बताया कि अमन फ्लैट और नयी बिल्डिंग में अलग- अलग काम का ठेका लेता है. मो शाहिद अमन के अधीन बिजली का काम करता है. शहनवाज भी दोनों का दोस्त है और उसी काम से जुड़ा हुआ है. शाहिद एक काम के सिलसिले में अपने दोस्त वाहिद को बिल्डिंग के पास लेकर आया और उसके काम के बारे में बता रहा था. मौके पर मौजूद शहनवाज ने उसका विरोध किया और कहा कि बाहर के युवक को काम देने की जरूरत नहीं है. इसी बात को लेकर शहनवाज और शाहिद के बीच विवाद हो गया.

उसके बाद शहनवाज ने शाहिद को धमकी देते हुए मौके से चल गया. शाम को शहनवाज ने इसकी पूरी जानकारी अमन को दी. शहनवाज अमन का पुराना साथी भी है. पूरी जानकारी लेने के बाद अमन ने शाहिद को बिल्डिंग के पास बुलाया और मामले के बारे में पूछा. उसी दौरान अमन ने पिस्तौल निकाल कर उसे डराने लगा. उसमें गोली लोड करने लगा. जब पिस्तौल देख कर शाहिद मौके से जाने लगा तो अमन ने उस पर गोली चला दी. गोली लगने के बाद अमन और शहनवाज दोनों एमजीएम और टीएमएच पहुंचे. जहां शाहिद के हालत के बारे में जानकारी ली. जब अमन देखा कि शाहिद जिंदा है तो वह हथियार शहनवाज को देकर कोलकाता चला गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola