Jamshedpur news. सोनारी में रंगदारी नहीं देने पर दुकानदार को पीटा, एक युवक गया जेल
Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 16 Mar 2025 5:45 PM
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
अन्य आरोपियों की तलाश में की जा रही छापामारी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
सोनारी थाना अंतर्गत एयरपोर्ट के पास शुक्रवार को रंगदारी स्वरूप पांच हजार रुपये नहीं देने पर युवकों ने दुकानदार खूंटाडीह निवासी प्रताप महानंद की पिटाई कर दी. इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. इस संबंध में प्रताप महानंद ने सोनारी थाना में बुधराम मोहल्ला निवासी राजा ठाकुर, खस्सी मार्केट निवासी सूरज कर्मकार समेत चार अन्य युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस ने इस मामले में आरोपी सूरज कर्मकार को गिरफ्तार कर रविवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. पुलिस के अनुसार अन्य आरोपी की तलाश में छापामारी की जा रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










