SENIOR NATIONAL HANDBALL CHAMPIONSHIP: 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 22 से रांची में

Updated at : 15 Feb 2025 8:35 PM (IST)
विज्ञापन
SENIOR NATIONAL HANDBALL CHAMPIONSHIP:  53वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप 22 से रांची में

JAMSHEDPUR SPORTS NEWS. सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप का आयोजन रांची में 22-26 फरवरी तक होगी.

विज्ञापन

जमशेदपुर. झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की ओर से 22-26 फरवरी तक रांची के ताना भगत इंडोर स्टेडियम में 53वीं सीनियर नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप (पुरुष) का आयोजन किया जायेगा. इस चैंपियनशिप में 30 टीमों के लगभग 600 प्रतिभागी हिस्सा लेंगे. प्रतियोगिता की तैयारियों पर चर्चा करने के लिए झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन की एक बैठक शनिवार को रांची में संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता झारखंड स्टेट हैंडबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रदीप बलमुचू ने किया. बैठक में महासचिव खुर्शीद खान, कोषाध्यक्ष फिरोज खान, उपाध्यक्ष राघवेंद्र शर्मा, कोच पूनम रॉय, गुरुबारी, हिना, एसए सिद्दीकी, शंभू सिन्हा, जन्नू रैन व अन्य लोग मौजूद थे. प्रतियोगिता का उद्घाटन 22 फरवरी को तीन बजे से होगा. बैठक में आयोजन समिति का भी गठन किया गया. पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज कुमार साहू इस टूर्नामेंट के आयोजन समिति का चेयरमैन नियुक्त किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola