Jamshedpur News : साकची : घर का ताला तोड़कर तीन गहने व रुपये की चोरी
Author :RAJESH SINGH
Published by :RAJESH SINGH
Updated at :01 Jan 2026 1:18 AM
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
साकची न्यू गंढक रोड निवासी प्रकाश शर्मा के घर का ताला तोड़कर गहना व रुपये की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार की है. इस संबंध में प्रकाश शर्मा ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
साकची न्यू गंढक रोड निवासी प्रकाश शर्मा के घर का ताला तोड़कर गहना व रुपये की चोरी कर ली गयी. घटना मंगलवार की है. इस संबंध में प्रकाश शर्मा ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है. दर्ज प्राथमिकी में प्रकाश शर्मा ने बताया कि मंगलवार की शाम करीब 4:30 बजे बिष्टुपुर गये थे. करीब सात बजे वापस लौटे. इसी बीच घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख के गहने व रुपये की चोरी हो कर ली गयी. चोरों ने घर से सोने का मंगलसूत्र, ब्रेसलेट, नेकलेस, तीन पीस इयर रिंग, टॉप, नोज रिंग, नोज पिन, अंगूठी, पायल छह जोड़ा, चांदी का 10 पीस सिक्का समेत अन्य सामान के अलावा 35 हजार रुपये नकद की चोरी हुई है. इधर, पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पुलिस घटनास्थल व आसपास के सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










