Jamshedpur News : रेलवे का केबल काटने में आरपीएफ ने आठ आरोपियों को भेजा जेल
Updated at : 14 Jan 2026 1:44 AM (IST)
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : जुगसलाई और सीनी में रेलवे केबल काटकर ट्रेन सेवा प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों को आरपीएफ ने पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया.
विज्ञापन
चोरी हुआ केबल बरामद, दो अन्य की तलाश में छापेमारी
Jamshedpur News :
जुगसलाई और सीनी में रेलवे केबल काटकर ट्रेन सेवा प्रभावित करने के आरोप में गिरफ्तार आठ लोगों को आरपीएफ ने पूछताछ के बाद मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपियों की निशानदेही पर आरपीएफ ने चोरी हुए केबल को बरामद कर लिया है. बताया जा है कि नौ जनवरी को सीनी स्टेशन के पास सिग्नल तार काटने एवं अन्य सामान चोरी करने में आरपीएफ ने पांच लोगों को पकड़ा था. इसमें सुखराम जामदा, मनोज सामद, मंगल जामुदा, सूरज गोडसरा और संजय महतो शामिल थे. इसके बाद टाटानगर आरपीएफ ने 12 जनवरी को जुगसलाई में रेलवे केबल काटने के तीन आरोपियों लोगेन कंसारी, मेघनाथ एवं विक्की कंसारी को पकड़ा. पूछताछ के बाद आरपीएफ ने सभी को जेल भेज दिया है. इसमें शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश में आरपीएफ की टीम छापेमारी कर रही है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




