जामताड़ा: गेमिंग एप और फर्जी केवाईसी अपडेट के नाम पर करते थे ठगी, दो साइबर आरोपी गिरफ्तार 

Published by : Sweta Vaidya Updated At : 13 May 2026 2:44 PM

विज्ञापन

प्रेस कॉन्फ्रेंस करते डीएसपी संजय कुमार सिंह व अन्य

Jamtara News: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से सात मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें. 

विज्ञापन

जामताड़ा से उमेश कुमार की रिपोर्ट

Jamtara News: जामताड़ा साइबर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधियों के पास से सात मोबाइल फोन और नौ सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय संजय कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में दी.  

रंगे हाथ गिरफ्तार

बताया गया कि साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मो. फारूक के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम ने फतेहपुर थाना क्षेत्र के बनगढ़ी गांव स्थित गुलाम मुहम्मद के घर तथा करमाटांड़ थाना क्षेत्र के डुमरियां गांव के समीप पलाश झुंड इलाके में छापेमारी अभियान चलाया. कार्रवाई के दौरान दो साइबर अपराधियों को ऑनलाइन ठगी करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. 

आरोपी जामताड़ा के रहने वाले 

गिरफ्तार आरोपियों में बनगढ़ी निवासी  गुलाम मुहम्मद व डुमरियां निवासी मो मकबूल अंसारी शामिल हैं. दोनों आरोपी जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं. इस संबंध में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 25/2026 के तहत धारा 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2) बीएनएस 2023, 66(B)(C)(D) आईटी एक्ट एवं 42(3)(e) टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. 

गेमिंग एप और केवाईसी अपडेट के नाम पर करते थे ठगी 

जांच में सामने आया है कि आरोपी गेमिंग एप के ग्राहकों को कॉल कर उन्हें झांसे में लेते थे. रिचार्ज कूपन के माध्यम से ऑनलाइन खरीदारी करने के साथ-साथ अलग-अलग बैंकों का एपीके फाइल डाउनलोड करवाकर लोगों के खातों से ठगी की जाती थी. इसके अलावा आरोपी जियो कस्टमर केयर अधिकारी बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर लोगों की गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी को अंजाम देते थे. बताया कि, इन साइबर अपराधियों का नेटवर्क देश के अलग-अलग राज्यों तक फैला हुआ था. मामले की जांच जारी है तथा गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है.

छापेमारी दल में ये थे शामिल 

इंस्पेक्टर मनीष कुमार गुप्ता, हवलदार बाबूराम मुर्मू, आरक्षी सुनील कुमार दास, राजेंद्र किस्कू, पवन कुमार दास, महिला आरक्षी लीलमुनी मरांडी, समिष्य देवी समेत आईआरबी के कई जवान शामिल थे. 

यह भी पढ़ें: Palamu: सांसद आदर्श ग्राम किशुनपुर का 28 लाख रुपये का आरओ प्लांट 5 साल से बंद

यह भी पढ़ें: गढ़वा: बूढ़ा पहाड़ की बदलती तस्वीर देखने पहुंचे सीआरपीएफ के स्पेशल डीजी, जवानों का बढ़ाया हौसला

विज्ञापन
Sweta Vaidya

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola