नागपुर से 2 रॉयल बंगाल टाइगर जमशेदपुर पहुंचे, कड़ी निगरानी में हैं दोनों बाघ

Updated at : 16 Mar 2025 9:30 AM (IST)
विज्ञापन
royal bengal tiger

रॉयल बंगाल टाइगर.

Royal Bengal Tigers in Jamshedpur: नागपुर से 2 रॉयल बंगाल टाइगर जमशेदपुर पहुंचे हैं. दोनों बाघ 18 घंटे की यात्रा करके यहां आये हैं. इन्हें कड़ी निगरानी में रखा गया है.

विज्ञापन

Royal Bengal Tigers in Jamshedpur: नागपुर से 2 रॉयल बंगाल टाइगर जमशेदपुर पहुंचे हैं. इन दोनों बाघों को कड़ी निगरानी में रखा गया है. जमशेदपुर के टाटा स्टील वन्यजीव उद्यान (टीएसजेडपी) को पशुओं के आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत नागपुर के गोरेवाड़ा चिड़ियाघर से ये दोनों ‘रॉयल बंगाल टाइगर’ मिले हैं.

2 बाघ के बदले टीएसजेडपी ने दी अफ्रीकी ग्रे तोते की जोड़ी

टाटा स्टील वन्यजीव उद्यान ने एक बयान जारी कर कहा है कि 2 रॉयल बंगाल टाइगर के बदले में टीएसजेडपी ने साझेदार संस्थान को अफ्रीकी ग्रे तोते की एक जोड़ी दी है. इससे इन प्रजातियों के संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा मिलेगा.

13 मार्च को 18 घंटे की यात्रा करके जमशेदपुर पहुंचे बाघ

नागपुर से रॉयल बंगाल टाइगर के जोड़े (एक नर और एक मादा) को डॉ नईम अख्तर (उप निदेशक और उनके पशु चिकित्सकों और निगरानी टीम) द्वारा 18 घंटे की यात्रा के बाद 13 मार्च को एक ट्रक में नागपुर से लाया गया था. बयान में कहा गया है कि नये बाघों को बाघ बाड़े की कोठरियों में रखा गया है.

प्रभात खबर प्रीमियम स्टोरी : Ho Tribe: कन्या भ्रूण हत्या से कोसों दूर हो जनजाति के लोग, बेटियों के जन्म पर मनाते हैं जश्न

पशु चिकित्सकों और कर्मचारियों की निगरानी में हैं दोनों बाघ

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने चिड़ियाघर में इस लुप्तप्राय प्रजाति के जोड़े बनाने और प्रजनन के लिए विशेष रूप से इस आदान-प्रदान प्रस्ताव को मंजूरी दी है. नागपुर से जमशेदपुर लाये गये बाघों को अनुभवी पशु चिकित्सकों और चिड़ियाघर के कर्मचारियों की कड़ी निगरानी में रखा गया है.

इसे भी पढ़ें

16 मार्च 2025 को आपके शहर में कितने में मिल रहा है 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर, रेट यहां देखें

Aaj Ka Mausam: चाईबासा का उच्चतम तापमान 41 डिग्री पहुंचा, झारखंड में कैसा रहेगा आज का मौसम

गिरिडीह में दो समुदायों के बीच झड़प, पथराव और आगजनी मामले में 22 गिरफ्तार

PHOTOS: रामगढ़ में हेमंत सोरेन ने की बाहा पूजा, गोमिया में सरहुल पूजा में शामिल हुए योगेंद्र प्रसाद

Video: एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 2 बेटियों और एक बेटे की हत्या कर फांसी पर लटका सनाउल अंसारी

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola